{"_id":"69b0778fa6e04e538303d6ce","slug":"injured-social-media-influencer-dies-under-close-radar-bareilly-news-c-4-bly1001-840912-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घायल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, करीबी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घायल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, करीबी रडार पर
विज्ञापन
बरेली। एक मार्च को रिसॉर्ट में पार्टी कर निकलने के बाद सड़क पर घायल मिले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विकास यादव (24) की मौत हो गई। मामले में बिथरी थाना पुलिस पहले ही हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। अब रिसॉर्ट में हुए झगड़े और घटना की जांच के बाद विकास के करीबी रडार पर आ सकते हैं।
फरीदपुर क्षेत्र के अहीर गौंटिया गांव निवासी विकास यादव बरेली में किराए के मकान में रहते थे। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर एक विधायक, कुछ राजनीतिक लोगों व अस्पतालों का काम करते थे और एक सोशल मीडिया समूह से जुड़े थे। एक मार्च को होली से पहले बड़ा बाइपास स्थित रिसॉर्ट में विकास ने दोस्तों को पार्टी दी थी। बताते हैं कि वहां खाने-पीने के दौरान कुछ लोगों में विवाद हो गया था। विकास ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गए थे।
इसके बाद विकास बाइक लेकर वहां से चले आए थे। रास्ते में डोहरा रोड पर स्थित घंटाघर चौराहे के पास उनके साथ कोई घटना हो गई। वहां विकास गंभीर हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और उनके पिता को खबर दी। परचून की दुकान चलाने वाले पिता अरविंद यादव ने बिथरी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने किसी साजिश के तहत बेटे को टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। बिथरी थाना प्रभारी सीपी शुक्ला ने बताया कि जानलेवा हमले की रिपोर्ट पहले से दर्ज है। अब इस मामले में आगे जांच व कार्रवाई की जाएगी। रास्ते के सीसी फुटेज व मोबाइल कॉल रिकाॅर्ड की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई लोग
फरीदपुर। मंगलवार को अहीर गौंटिया गांव में विकास यादव का अंतिम संस्कार किया गया। उनके कई मित्र व शुभचिंतक यहां परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पिता का कहना था कि विकास तेजी से आगे बढ़ रहे थे और जल्दी ही उन्होंने सोशल मीडिया क्षेत्र में नाम कमा लिया था। बेटे की कामयाबी से कुछ लोग जलते भी थे। उन्हें लगता है कि कोई साजिश की गई है। पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद है। संवाद