फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Injured Inspector died during treatment in bareilly

बरेली : वक्त पर खून न मिलने से सड़क हादसे में घायल रामपुर के इंस्पेक्टर की मौत

Thu, 25 Mar 2021 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 03:30 AM IST
सार

  • रामपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम थे विनोद कुमार आनंद, बृहस्पतिवार को हुआ था हादसा
  • ब्लड बैंक और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजन ने किया हंगामा 

विज्ञापन
Injured Inspector died during treatment in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समय पर खून न मिलने से रामपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार आनंद की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिवार वालों ने सर्जन पर ऑपरेशन में लापरवाही और ब्लड बैंक पर देर से खून देने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन


कन्नौज में थाना तिरवा के गांव ठठिया नया पुरवा निवासी 46 वर्षीय इंस्पेक्टर विनोद कुमार आनंद रामपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात थे। उनका परिवार बरेली के पवन विहार में रहता है। परिजन के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात रामपुर में कोतवाली के पास सामने से कार की लाइट की चकाचौंध में बाइक अनियंत्रित होने से वह डिवाइडर से टकरा गए थे। हादसे में उनका जबड़ा टूट गया था। रामपुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली के सिविल लाइंस स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


मां सुशीला आनंद के मुताबिक, बुधवार को सर्जन डॉ. अंशु अग्रवाल ने कहा कि पेट में खून जमा हो गया है, लिहाजा ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए तीन यूनिट ब्लड ले आएं। परिवार वालों का आरोप है कि आईएमए ब्लड बैंक ने खून देने में करीब ढाई घंटे का समय लगा दिया। जब वे लोग खून लेकर लौटे तब तक डॉ. अंशु अग्रवाल ऑपरेशन शुरू कर चुके थे, लेकिन डॉक्टर खून का बहाव नहीं रोक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ऑपरेशन थिएटर में ही रात करीब दस बजे विनोद की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर के परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज पंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार वालों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रामपुर कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. अंशु अग्रवाल के खिलाफ लापरवाही के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी जा रही है।

2001 बैच के इंस्पेक्टर थे विनोद
विनोद कुमार आनंद 2001 बैच के इंस्पेक्टर थे। उनके परिवार में पत्नी सुधा आनंद, तीन बेटे हर्षित, ईशु, नोना हैं। विनोद के छोटे भाई महेंद्र आनंद की भी छह साल पहले मौत हो चुकी है। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा- पहले ही बता दी थी गंभीरता
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इंस्पेक्टर की हालत काफी गंभीर थी। पेट में काफी खून जमा था। मेजर ऑपरेशन होना था। हालत गंभीर होते देख परिवार वालों से लिखित सहमति लेकर ही ऑपरेशन शुरू किया था। हालांकि मोबाइल स्विच ऑफ होने के चलते इस बारे में सर्जन डॉ. अंशु अग्रवाल से बात नहीं हो सकी।


आईएमए ब्लड बैंक के विस्तार का काम चल रहा है। इसकी वजह से थोड़ी देरी हुई तो ब्लड लेने आए लोग हंगामा करके स्टाफ से अभद्रता करने लगे। करीब 20 मिनट इसके चलते खून देने की प्रक्रिया प्रभावित रही। अगर कोई गंभीर मामला होता है तो अस्पताल की ओर से हमें सूचना दी जाती है, लेकिन हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। प्रक्रिया के बाद हमने उन्हें खून उपलब्ध करा दिया था।
- डॉ. अंजू उप्पल, आईएमए ब्लड बैंक प्रभारी

परिवार वालों ने सर्जन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार वाले तहरीर दे रहे हैं। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाएगी।
- पंकज पंत, इंस्पेक्टर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed