फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   injuired from manjha on chaupla pull

चौपुला पुल पर मांझा की चपेट में आकर दो युवक जख्मी

Sun, 29 Aug 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
injuired from manjha on chaupla pull
बरेली। नवनिर्मित चौपुला फ्लाईओवर पर शनिवार को साहूकारा निवासी सुमित कुमार अग्रवाल और वंशीनगला के ओमप्रकाश कश्यप मांझा की चपेट में आकर जख्मी हो गया। दोनों का पास के ही निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने चीनी मांझा से पतंग उड़ाने वालों की चेकिंग और उन पर कार्रवाई बंद कर दी है। इस वजह से फिर हादसे शुरू हो गए हैं। शनिवार दोपहर साहूकारा में रहने वाले मूंगफली के आढ़ती सुमित कुमार अग्रवाल अपने बच्चों को स्कूल से लेने सिविल लाइंस जा रहे थे। जब वह पुल के ऊपर पहुंचे तो चीनी मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया और उनका चेहरा कई जगह से जख्मी हो गया। किसी तरह उन्होंने डॉक्टर के पास जाकर उपचार कराया। इसके कुछ देर बाद ही पुल से गुजरे बाइक सवार वंशीनगला निवासी ओमप्रकाश कश्यप मांझा की चपेट में आ गए। वह किसी काम से कचहरी जा रहे थे। मांझा से उनकी गर्दन और हाथ में कई जगह कट लगे हैं। उन्होंने भी पास के ही निजी अस्पताल जाकर उपचार कराया। इसके अलावा पुल पर मांझा गिरने के चलते वहां से गुजर रहे कई अन्य राहगीर भी मांझे में उलझकर जख्मी होने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed