फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Information provided by common people has become a problem for smugglers and criminals

Bareilly News: तस्करों-बदमाशों के लिए मुसीबत बनीं आम लोगों की सूचनाएं

Fri, 06 Jun 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Information provided by common people has become a problem for smugglers and criminals
बरेली। एसएसपी के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर के जरिये पुलिस कंट्रोल रूम का आम लोगों से सीधा संपर्क हो गया है। जनता की शिकायतों पर एसएसपी विशेष टीम या दूसरे थानों की पुलिस के जरिये कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में तस्करों और अपराधियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने 19 अक्तूबर 2024 को गोपनीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर (9917020009) जारी किया था। गोपनीय नंबर पर अपराध की रोकथाम के लिए आवश्यक सूचनाएं साझा की जा सकती हैं। एक जनवरी से 31 मई तक एसएसपी ने इस अभियान का मूल्यांकन किया। इस अवधि में हेल्पलाइन पर 316 सूचनाएं आईं। 266 सूचनाओं पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की गई। 86 मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई। आठ प्रतिशत सूचनाएं झूठी पाई गईं। ब्यूरो
विज्ञापन

----
बारादरी और इज्जतनगर इलाके से सर्वाधिक सूचनाएं
- सबसे अधिक सूचनाएं बारादरी और इज्जतनगर थाना क्षेत्र से मिलीं। बहेड़ी, नबावगंज, प्रेमनगर, कैंट और बिथरी चैनपुर से भी कई सूचनाएं आईं। जुआ-सट्टा की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 17 लाख 90 हजार रुपये की रकम बरामद की। पुलिस ने 16 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली, जबकि 13 पर गुंडा एक्ट लगाया गया। इन सूचनाओं पर काम करके पुलिस ने एक गैंग भी पंजीकृत किया। पुलिस ने वांछित 60 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
शराब तस्करों पर भी की कार्रवाई
- पुलिस ने 18 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 1311 लीटर शराब जब्त की, 256000 रुपये भी बरामद किए। अवैध शस्त्र के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार कर 12 असलहे और 12 कारतूस बरामद किए। 14 शस्त्र लाइसेंस भी खत्म कर दिए। पुलिस ने 16 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा। 22 किलो 688 ग्राम गांजा, अफीम, कोकीन और 220 ग्राम चरस बरामद हुई।

----
- जनता किसी भी अवांछित व आपराधिक गतिविधि की सूचना गोपनीय व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर दे सकती है। पुलिस सत्यता की जांच के साथ त्वरित कार्रवाई करेगी। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाती है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed