फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Information about the struggle for the establishment of the university will also be available on the website

वेबसाइट पर विवि की स्थापना के संघर्ष की भी मिलेगी जानकारी

Fri, 04 Jun 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Information about the struggle for the establishment of the university will also be available on the website
वेबसाइट को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के संबंध में टीम को निर्देश देते कुलपति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कुलपति ने वेबसाइट को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के टीम को दिए निर्देश

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट सुरक्षा तकनीकी से लैस होगी। वेबसाइट पर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हुए संघर्ष से लेकर अब तक की संपूर्ण जानकारी दर्ज रहेगी। महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर क्लिक कर उनकी जीवनी भी पढ़ी जा सकेगी। कुलपति ने वेबसाइट को सरल और ज्ञानवर्द्धक बनाने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय स्थित सभागार में नई वेबसाइट तैयार करने के काम की कुलपति प्रो. केपी सिंह ने समीक्षा की। कहा, विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों, गतिविधियों समेत सभी कोर्स, सुविधाओं का वेबसाइट पर पूरा विवरण हो। ताकि किसी भी तरह की सूचना खोजने में कोई दिक्कत न हो। इससे पारदर्शिता बढ़ने और विश्वविद्यालय की छवि और बेहतर होने की उम्मीद जताई। वेबसाइट का निर्माण विश्वविद्यालय के सीएसआईटी डिपार्टमेंट के डॉ. अख्तर हुसैन और प्रो. एसएस बेदी ने किया है।
विज्ञापन

वेबसाइट के नए प्रारूप को देखने के बाद कुलपति ने वेबसाइट के सुरक्षित होने, नियमित अपडेट करने, आकर्षक और सरल होने, विश्वविद्यालय की स्थापना के संघर्ष से लेकर वर्तमान स्वरूप तक के इतिहास की जानकारी दर्ज करने, स्थापना से जुड़ी हस्तियों के नाम जोड़ने, पिछले साल के सभी कार्यक्रम दर्शाने, महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर क्लिक करने पर उनके जीवन एवं दर्शन की जानकारी उपलब्ध होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संकायों से संबंधित सूचना वेबसाइट प्रभारी को उपलब्ध कराने के निर्देश संकाय अध्यक्षों को दिए। बैठक में प्रो. संजय गर्ग, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. एसके पांडे, प्रो. संजय मिश्र, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, प्रो. पीबी सिंह, एमसी जोशी, सुधाकर मौर्य, तपन कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण कराने का लिया संकल्प

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से बृहस्पतिवार को वेबिनार हुआ। इसमें आईटीआई प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारी और उनके वॉलिंटियर्स ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती ने सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और टीका लगवाने का संकल्प दिलाया। वेबिनार में विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह, डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. वंदना मिश्रा, डॉ. मनीषा भूषण, डॉ. राजीव यादव, डा.ॅ यशार्थ गौतम, डॉ. बृजवास कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed