फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   industry

उद्यमियों ने कंटेनर हटवाने को कहा तो कमिश्नर भड़के.. गरीबों कहां फिंकवा दें

Thu, 29 Aug 2019 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
industry
बरेली। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक के दौरान कुछ उद्यमियों ने परसाखेड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया में कंटेनर लगाने का विरोध किया तो कमिश्नर रणवीर प्रसाद बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने उद्यमियों से यह सवाल तक कर डाला कि आखिर गरीबों को कोई जगह मिलेगी या नहीं। कंटेनरों को वह अपने दफ्तर में रखवा लें या फिर गरीबों को ही कहीं उठाकर फिंकवा दें। कमिश्नर ने सीओ को मौके पर कंटेनरों की स्थिति की जांच करने का निर्देश दिया। उद्यमियों ने सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या उठाई तो उन्होंने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन को बैठक में तलब किया। नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सारी समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम और उद्यमियों के सहयोग से ही पिछले दिनों इंडस्ट्रियल एरिया परसाखेड़ा में कंटेनर लगवाए गए थे। ये कंटेनर छोटे दुकानदारों को दिए जाने थे। पहले तो औद्योगिक विकास निगम ने उसकी बगैर अनुमति के यहां कंटेनर रखवाने पर आपत्ति की थी, अब इस मुद्दे पर उद्यमी भी दो गुटों में बंट गए हैं। मंडलीय बैठक में कुछ उद्यमियों ने परसाखेड़ा कंटेनर रखवाने का विरोध किया तो मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद भड़क गए। उन्होंने कहा कि उद्यमी पहले खुद तय करें कंटेनर लगें या नहीं। उन्होंने कहा कि पहले प्रमुख उद्यमियों ने कंटेनर लगाने का समर्थन किया था। अब इस पर सवाल खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने उद्यमियों से पूछा कि कंटेनरों को वह कहां लगवा दें। इस पर कोई नहीं बोला तो कमिश्नर और नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि क्या वह ये कंटेनर अपने कार्यालय में रखवा लें। गरीबों को कोई जगह मिलेगी या नहीं। उन्होंने बैठक मौजूद सीओ को जांच करने का निर्देश दिया कि कंटेनर किसने रखवाए हैं।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता ने सीबी गंज इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई और प्रकाश अव्यवस्था का मामला उठाया। इस पर कमिश्नर ने फोन करके नगर आयुक्त को तलब किया। नगर आयुक्त ने बैठक में उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए। आईटीबीपी बुखारा से फरीदपुर तक सड़क ठीक करने के साथ बहेड़ी में बस स्टेशन न होने से दिक्कतें सामने आने का भी मुद्दा उठाया गया। उद्यमियों ने लाल फाटक पुल के निर्माण से चनहेटी रेलवे साइडिंग पर लोडिंग की समस्या भी उठाई और इससे निजात दिलाने के लिए रसुइया में लोडिंग और अनलोडिंग सुविधा दिलाने की मांग की। बिजली लोड बढ़ाने में मनमानी की शिकायत पर बिजली अफसरों ने बताया कि इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया है। किसी उद्यमी ने लोड बढ़ाने का ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग आरआर गोयल, उद्यमी आरके गोयल, विमल रेवाड़ी, अजय शुक्ला, पीयूष अग्रवाल, संदीप टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed