फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Industries will get incentives from the Union Budget

Bareilly News: बजट से उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Industries will get incentives from the Union Budget
बरेली। आम बजट के दूरगामी परिणाम होंगे। इससे लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कर प्रणाली में हुए बदलाव का असर आने वाले दिनों में दिखाई पड़ेगा। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को बरेली क्लब में आयोजित परिचर्चा में उद्यमियों ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने इसका शुभारंभ किया। विशेषज्ञ के तौर पर आए तीन चार्टर्ड अकाउंंटेंट्स ने बजट के प्रावधानों को बारीकी से समझाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने बजट को लाभकारी बताया। सचिव अल्पित अग्रवाल ने कहा कि बरेली में आईटी पार्क बनने से उद्योगों को लाभ मिलेगा। प्रतिभाओं का विकास होगा।
विज्ञापन

सीए रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि आशावादी बजट है। वेतन भोगियों और करदाताओं को बजट के नए प्रावधानों का लाभ मिलेगा। सीए कपिल वैश्य ने जीएसटी के बदले प्रावधानों से अवगत कराया। सीए रविंद्र अग्रवाल ने उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए। पूर्व अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि बजट से लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। संस्था के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाली इन्वेस्टर्स मीट में बरेली से बड़ी भागीदारी रहेगी। प्रदेश में निवेश बढ़ेगा। सुरेश सुंदरानी, पीयूष अग्रवाल, एसके सिंह, डॉक्टर निखिल अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, महेंद्र अग्रवाल, शरद अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, तेजेंद्र सिंह, सुनीत मूना, राज गोयल, राहुल अग्रवाल की भागीदारी रही। कार्यक्रम के निदेशक किशोर कटरू रहे। संचालन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई हस्तियों को मिला नैंबर ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड
जिलाधिकारी ने प्रमुख उद्योगपति घनश्याम खंडेलवाल, विपिन अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमित आहूजा, ऋषभ बंसल, संदीप टंडन, हर्षित अग्रवाल, डॉ. अतुल कुमार अग्रवाल, डॉक्टर महेंद्र सिंह बासु व इफको के डिप्टी जीएम एएस चौहान को चैंबर ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed