{"_id":"5ee99e71aab0cc716c366a99","slug":"indo-nepal-border-tension-nepalese-citizens-are-farming-on-indian-land-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में भारतीय जमीन पर कब्जा, नेपाली कर रहे हैं खेती, इन तीन जगहों पर भी अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में भारतीय जमीन पर कब्जा, नेपाली कर रहे हैं खेती, इन तीन जगहों पर भी अतिक्रमण
Wed, 17 Jun 2020 10:09 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मिर्चिया में नेपालियों द्वारा भारतीय जमीन पर कब्जा करने का मामला सुर्खियों में आया है। इसकी मिली सूचना के बाद एसएसबी कमांडेंट ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद पता चला कि नेपालियों द्वारा इस जमीन पर खेती की जा रही थी जिसके बाद उनको चेतावनी दी गई है।
बता दें कि भारत-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में नेपालियों द्वारा कब्जे की कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी भारतीय जमीनों पर अपना मालिकाना हक नेपाली बताते आए हैं। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले मिर्चिया में भी नेपालियों द्वारा भारतीय जमीन पर कब्जा करने का मामला आया।
जिसके बाद एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने दलबल के साथ मिर्चिया पहुंचकर मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने नेपाल के एपीएफ अधिकारियों से वार्ता की। आसपास के नेपाली नागरिकों को बुलाकर भारतीय पिलर संख्या 766 के तीन पिलरों के पास का मुआयना करने पर पता चला कि नेपालियों द्वारा उसपर खेती की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसबी ने नेपालियों को सचेत किया कि वह अपनी सीमा के अंदर ही खेती करें, सीमापार आकर खेती न करें। इसके अलावा फसल बोए हुए खेतों का निरीक्षण भी एसएसबी कमांडेंट ने किया। इस बारे में एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि यह मामला काफी पुराना है।

एसएसबी कमांडेंट ने कहा कि पूरी सीमा सुरक्षित है केवल तीन जगह ही अतिक्रमण हैं। 39वीं वाहिनी के अंतर्गत करीब 62.9 किलोमीटर की भारत-नेपाल सीमा आती है जिसमें गौरीफंटा के डोका बाजार, सूंड़ा में नदी के पास और मिर्चिया क्षेत्र में नेपाली नागरिकों ने अतिक्रमण कर रखा है।
इसके बारे में कई बार नेपाल सरकार व संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है। दोनों देशों की संयुक्त सर्वे टीम आ चुकी है जल्द ही यह सीमा विवाद सुलझा लिया जाएगा।
नेपाल संसद में नक्शा पास होने पर मनाया नेपालियों ने जश्न
नेपाल सरकार द्वारा संसद में नक्शा पास होने पर संपूर्णानगर क्षेत्र के पास पड़ने वाले आईबीआरडी गांव के नेपालियों ने खुशी का इजहार करते हुए कैंडल मार्च निकाला। सीमा पार नेपाली नागरिकों ने नक्शे को लेकर कैंडल जलाकर सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
समन्वय बैठक में सीमा सुरक्षा व कब्जे की उठी बात
गौरीफंटा बॉर्डर पर भारत की तरफ से खीरी जिला प्रशासन व नेपाल के कैलाली जिला प्रशासन के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा सुरक्षा के साथ ही भारतीय भूमि पर नेपालियों द्वारा किए गए कब्जे की बात भी उठाई गई। जिसमें सर्वे आदि पर भी चर्चा हुई।
बॉर्डर के नोमैंस लैंड के पिलरों का डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने निरीक्षण भी किया। बैठक में एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह, नेपाल की तरफ से कैलाली सीडीओ यज्ञराज बोहरा, एसपी कमल प्रसाद तिमिल्सिना, एसपी अनुपम शमशेर जबरा, अनुसंधान ब्यूरो नेपाल के विकास थापा मौजूद रहे।

नेपाल सीमाओं पर डीएम व एसपी ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने अधीनस्थों को नेपाल सीमाओं पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी बॉर्डर पर नेपाली पुलिस की फायरिंग में भारतीय के मारे जाने के बाद से सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई थी। इसको लेकर डीएम, एसपी ने एसएसबी कमांडेंट से भी वार्ता की।
साथ ही गौरीफंटा, चंदनचौकी, संपूर्णानगर के नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। इधर, सीओ कुलदीप कुकरैती ने एसएसबी जवानों के साथ बॉर्डर पर बह रही मोहाना नदी में नाव से व आसपास के इलाकों में जायजा लिया।
कई जगह नेपाली पोस्टें स्थापित होने पर हो रही चर्चाएं
नेपाल के भारत से सटे बॉर्डर पर कई जगहों पर पोस्टें बनाई गई हैं। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। लोगों को डर है कि गौरीफंटा मुख्य मार्ग के अलावा अन्य जगहों पर आने-जाने पर नेपाल रोक न लगा दे। हालांकि ऐसी कोई बात नेपाल के उच्चाधिकारियों ने नहीं कही है।
रंगरेजान में बने कंटेनमेंट जोन का किया निरीक्षण
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने सोमवार की देर शाम मोहल्ला रंगरेजान तृतीय का निरीक्षण किया। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण यह कंटेन्मेंट जोन में आता है। जिसको लेकर यहां के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक किया। साथ ही घरों में रहने की बात कही। अधीनस्थों को भी दिशा-निर्देश दिए।