{"_id":"5f021cff8ebc3ea15824f20b","slug":"indo-nepal-border-bareilly-news-bly411733822","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय इलाके में नेपाल बना रहा था सड़क, डीएम ने जाकर रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय इलाके में नेपाल बना रहा था सड़क, डीएम ने जाकर रुकवाया
विज्ञापन
पीलीभीत। सीमा पर भारतीय क्षेत्र में नेपाल द्वारा सड़क निर्माण कराने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसबी के साथ पहुंचे डीएम और एसपी ने नेपाल के अधिकारियों से बात कर सड़क निर्माण को रुकवा दिया।
जिला प्रशासन को रविवार दोपहर सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा पर कंबोजनगर के पास पिलर संख्या 38 के नजदीक नेपाल द्वारा भारतीय इलाके में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी जयप्रकाश एसएसबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच नेपाल के अधिकारी भी आ गए। दोनों देशों के अफसरों के बीच बातचीत हुई। फिलहाल वार्ता करके निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। करीब तीन माह पहले भी सीमा पर नेपाल के कुछ लोगों द्वारा पिलर तोड़ने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में हजारा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
भारत नेपाल सीमा पर सड़क निर्माण की सूचना मिली थी। एसएसबी के साथ मौके पर जाकर सड़क निर्माण रुकवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम