{"_id":"6758d48edce807ed39060d54","slug":"indifference-fog-season-garage-on-the-road-and-workshop-on-the-road-itself-bareilly-news-c-4-lko1064-538918-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपरवाही : कोहरे का सीजन, सड़क पर गैराज और सड़क पर ही वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपरवाही : कोहरे का सीजन, सड़क पर गैराज और सड़क पर ही वर्कशॉप
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के सीजन में जिम्मेदारों की बेपरवाही बड़े सड़क हादसों को बुलावा दे रही है। शहर के अंदर सिक्सलेन की सड़कों को घेरकर गैराज और वर्कशॉप बना लिए गए हैं। रातभर भारी वाहन आधी सड़कों को घेरे खड़े रहते हैं। यातायात पुलिस, परिवहन निगम और परिवहन विभाग के जिम्मेदार इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। परिवहन निगम रोडवेज के अफसर तो निगम के लिए ही तरह-तरह से आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं।
नगर निगम से बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज होते हुए सेटेलाइट बस अड्डा तक करीब दो किलोमीटर का इलाका रात में ट्रांसपोर्ट नगर जैसा नजर आता है। दो किलोमीटर की अति व्यस्त रहने वाली सड़क को एक हजार से ज्यादा चार पहिया और भारी मालवाहक व सवारी वाहन घेर लेते हैं। कई पेट्रोल पंपों पास वाहनों का सड़क पर जमघट रहता है। निजी वाहनों की बात को छोड़ दें तो सार्वजनिक उपक्रम यानी परिवहन निगम रोडवेज के पास बरेली डिपो, रुहेलखंड डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला के तीन बड़े वर्कशॉप व दो डिपो हैं।
इसके बाद भी रोडवेज बसों को रोड किनारे खड़ा करने के साथ रात में आधी सड़क घेरकर इनकी मरम्मत भी की जाती है। मंगलवार रात 40 से ज्यादा रोडवेज बसें दो किलोमीटर के इलाके में आधी सड़क घेरे खड़ी दिखीं। कुछ की मरम्मत का काम भी रोड पर ही चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
स्मार्ट फुटपाथ गुम, सर्विस लेन पर कब्जा, अब घेरी जा रही सड़क
- स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर नगर निगम से इसाइयों की पुलिया तक बनाया गया स्मार्ट फुटपाथ अतिक्रमण से लुप्त हो गया है। रात की बात छोड़ दें तो यह स्मार्ट फुटपाथ दिन में भी नहीं दिखता। सर्विस लेन पर भी कब्जा हो गया है। अब सड़क घेरी जा रही है। रात में वर्कशॉप और गैराज के कारण इसका और भी बुरा हाल हो रहा है।
-- -- --
बरेली और रुहेलखंड डिपो की ये बसें मिलीं सड़क किनारे
यूपी-25टी 8986, यूपी-27टी 9055, यूपी-27टी 5581, यूपी-27टी 9050, यूपी-27टी 8479, यूपी-25जीटी 6050, यूपी-25एफटी 4059, यूपी-25एफटी 3115, यूपी-25 बीटी 2587, यूपी-25 बीटी 3407, यूपी-25एफटी 4148, यूपी-25टी 7844, यूपी-25सीटी 0288, यूपी-25 सीटी 2297, यूपी-25डीटी 6553, यूपी-25डीटी 6555, यूपी-25डीटी 7583, यूपी-25 एफटी 4823, यूपी-25जीटी 9120, यूपी-25 डीटी 6551, यूपी-25जीटी 9119, यूपी-25एफटी 4037, यूपी-25एफटी 4794।
-- -- --
वर्जन-
अगर वर्कशॉप और डिपो कुछ ही दूरी पर हैं तो रोडवेज बसों को इस तरह से सड़क किनारे खड़ा करना गलत है। मरम्मत भी वर्कशॉप में होनी चाहिए। संबंधितों से जवाब तलब किया जाएगा। -सत्य नारायण, नोडल अधिकारी बरेली परिक्षेत्र