फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indicator will give warning if water runs out in train coach

Bareilly News: ट्रेनों के कोच में पानी खत्म होने से पहले डिस्प्ले पर संकेत देगा इंडीकेटर

Mon, 20 May 2024 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Indicator will give warning if water runs out in train coach
इज्जतनगर के सीबीगंज डिपो ने विकसित किया वाटर लेवल इंडीकेटर अलर्ट सिस्टम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। ट्रेनों के कोच में पानी खत्म होने की जानकारी अब यात्रियों को पहले ही मिल जाएगी। इज्जतनगर मंडल के सीबीगंज डिपो ने ''कोच वाटर लेवल इंडीकेटर अलर्ट सिस्टम’ विकसित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों के कोच में इसे लगाने का काम शुरू हो गया है। कोच में पानी का स्तर 50 फीसदी पहुंचने के साथ ही डिस्प्ले पर अलर्ट मिलने लगेगा। पानी का स्तर 20 फीसदी पर आने के बाद डिस्प्ले पर लाल रंग का संकेत मिलेगा। इस सिस्टम को
गर्मियों में कोच में पानी खत्म होने की शिकायतें बढ़ जाती हैं। कई बार कोच में पानी भरने के लिए ट्रेनों को ठहराव देना पड़ता है। इससे ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार होती हैं। अब कोच वाटर लेवल इंडीकेटर अलर्ट सिस्टम इस समस्या से छुटकारा दिलाएगा। कोच में वाटर लेवल इंडीकेटर अलर्ट सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। चलती ट्रेन के कोच में पानी का स्तर ठीक है तो इस सिस्टम के जरिये एलईडी डिस्प्ले पर हरे रंग का संकेत मिलता रहेगा। स्तर 50 फीसदी से कम होता है तो पीले और 20 फीसदी से नीचे जाता है तो लाल रंग का संकेत मिलेगा।
विज्ञापन

ट्रेन जिस नजदीकी स्टेशन पर पहुंचने वाली होगी, उस स्टेशन के लिए भी अलर्ट भेजा जाएगा। इससे ट्रेन के पहुंचने से पहले ही कोचों में पानी भरने की तैयारी कर ली जाएगी। कोचों में पानी खत्म होने से पहले पानी भरने से यात्रियों को समस्या नहीं होगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सीबीगंज में विकसित किए गए सिस्टम को ट्रेनों में लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed