फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Indians stranded in Pakistan returned home via Wagah border

पाकिस्तान में फंसे 46 भारतीय वाघा बॉर्डर के रास्ते घर लौटे, रिश्तेदारियों में गए थे पड़ोसी मुल्क

Fri, 17 Jul 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा उमेश शर्मा, बरेली
उमेश शर्मा, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
Indians stranded in Pakistan returned home via Wagah border
बाघा बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 की वजह से वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद पाकिस्तान में फंसे प्रदेश के 46 नागरिकों को सरकार बाघा बॉर्डर के रास्ते वापस लाई है। इनमें बरेली जोन के बिजनौर जनपद की दो महिलाएं भी शामिल हैं जो लाहौर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के आदेश पर इन सभी को उनके घरों तक पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लागू हुआ तो देश के 748 नागरिक पाकिस्तान में फंस गए। ये सभी अपनी रिश्तेदारियों में पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में गए थे। 

वीजा खत्म होने के बाद पशोपेश में पड़े लोगों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को ट्वीट और मेल के जरिये भी अपने पाक में फंसने और वीजा अवधि खत्म होने की जानकारी दी। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से भी लोगों ने मदद मांगी। इसके बाद इनके वीजा 15-15 दिन करके बढ़ाए गए। 
विज्ञापन


28 जून को लाहौर से घर लौटी बिजनौर के मंडावर की वसीम फातिमा (60) का कहना है कि उनकी बेटी आसमा परवीन की शादी लाहौर में जलील हाशमी से हु़ई है। बेटी की बेटी का निकाह था लिहाजा वह अपनी ननद अंजुमन के साथ आठ मार्च को लाहौर गई थीं। 22 मार्च को शादी थी लेकिन तभी लॉकडाउन लागू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम फातिमा के साथ बाघा के रास्ते पाकिस्तान से लौटने वालों में सहारनपुर के 13, वाराणसी व अलीगढ़ के 6-6, गौतमबुद्धनगर के पांच, प्रयागराज व कानपुर नगर के चार-चार, लखनऊ, शामली व बिजनौर के 2-2, मुजफ्फरनगर व उन्नाव के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनमें 26 पुरुष और 20 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed