फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   India needs to be cautious on the situation in Pakistan, Bangladesh: Shahabuddin

पाकिस्तान, बांग्लादेश के हालात पर भारत को सतर्कता बरतने की जरूरत : शहाबुद्दीन

Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
India needs to be cautious on the situation in Pakistan, Bangladesh: Shahabuddin
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान व बांग्लादेश के सियासी हालात बहुत खराब हैं। इसलिए भारत सरकार को सरहदों पर सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। वहां की राजनीतिक पार्टियां भी आंदोलन में कूद पड़ी हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वहां की सरकार को पूरे देश में कर्फ्यू लगाना पड़ा। भारत से पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में जो छात्र व व्यापारी वहां रह रहे हैं, भारत सरकार उनकी वतन वापसी सुनिश्चित कराए। पाकिस्तान के सूरत-ए-हाल भी बहुत खराब हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने राजधानी इस्लामाबाद को घेरने के लिए चौतरफा पैदल मार्च शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के अधीन कश्मीर (पीओके) में भी फौज की ज्यादतियां बढ़ गई हैं। इस वजह से वहां की अवाम ने फौज और हुकूमत के खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए भारत का रास्ता खोलने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed