फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increasing cold increases viral patients in health fair

Bareilly News: बढ़ती ठंड ने आरोग्य मेले में बढ़ा दिए वायरल के मरीज

Mon, 02 Dec 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Increasing cold increases viral patients in health fair
बरेली। सर्दियों के दिन अब शुरू हो गए हैं। लिहाजा, सेहत के प्रति जरा सी बेपरवाही से सभी आयुवर्ग के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसकी पुष्टि रविवार को आयोजित आरोग्य मेला में बढ़ते मरीजों के आंकड़े कर रहे हैं। बीते रविवार की तुलना में इस बार करीब छह सौ मरीज ज्यादा देखे गए।
विज्ञापन

एनएचएम प्रभारी डॉ. पवन कपाही के मुताबिक ठंड अभी पूरी तरह हावी नहीं हुई। मौसम बदलाव के दौर में है। इन दिनों तापमान के उतार-चढ़ाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए सेहत के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

धूप निकलने पर तपिश के लिए बाहर निकलें लेकिन तब भी गर्म कपड़े पहने रहने चाहिए। ताकि, तापमान और ठंड का असर न हो सके। अगर कोताही हुई तो ठंड लगने की आशंका रहती है। जो जुकाम, बुखार से शुरू होकर इलाज न मिले तो गंभीर बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बीते रविवार 34 सौ मरीज इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंचे थे। इस बार तादाद चार हजार तक पहुंच गई। दावा किया कि कहीं भी दवाओं की कमी नहीं रही। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे। जो गंभीर मरीज थे, उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed