{"_id":"67b24878a3986475830b8c41","slug":"increased-pressure-from-devotees-no-confirmed-tickets-till-march-15-bareilly-news-c-4-bly1015-582370-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्रद्धालुओं का बढ़ा दबाव, 15 मार्च तक कन्फर्म टिकट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्रद्धालुओं का बढ़ा दबाव, 15 मार्च तक कन्फर्म टिकट नहीं
विज्ञापन
बरेली। माघ पूर्णिमा के बाद प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एकाएक दोगुनी हो गई है। मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद यह संख्या काफी घट गई थी, पर अब हालत यह है कि बरेली होते हुए प्रयागराज जाने वाली कुछ विशेष ट्रेनों को छोड़ दें तो अन्य में 15 मार्च तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं।
14241-42 नौचंदी एक्सप्रेस, 14308-07 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस फुल हैं। 15074-73 टनकपुर-सिंगरौली और 15076-75 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी वेटिंग 150 तक पहुंच रही है। 14230-29 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस भी फुल है। इन ट्रेनों के स्लीपर श्रेणी में नो रूम होने के कारण टिकट बुक नहीं हो रहे। 04316 देहरादून-फाफामऊ, 04066 दिल्ली-फाफामऊ, 04528 अंब अंडौरा-फाफामऊ, 04022 नई दिल्ली-फाफामऊ, 04016 दिल्ली-फाफामऊ, 04526 बठिंडा-फाफामऊ महाकुंभ विशेष ट्रेनों में मार्च के पहले सप्ताह तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। संवाद
रोडवेज ने लगाईं 10 अतिरिक्त बसें
- सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे सेटेलाइट बस अड्डा, बढ़ाई गई चौकसी
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का दबाव रोडवेज बसों पर भी बढ़ गया है। सप्ताह का अंतिम दिन होने के कारण शनिवार रात सेटेलाइट बस अड्डे पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद 10 अतिरिक्त बसों को प्रयागराज भेजना पड़ा। रोडवेज रोजाना प्रयागराज के लिए अप-डाउन 20 बसों का संचालन कर रहा है। एक एसी बस भी चलाई जा रही है। एसी बस में टिकट के लिए मारामारी है। सामान्य बसें भी फुल होकर चल रही हैं। प्रयागराज महाकुंभ के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और दिल्ली स्टेशन पर हादसे के बाद रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने बस अड्डे पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। संवाद