{"_id":"586ff4404f1c1b0b32158dc5","slug":"increased-melting-a-day-off-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन बढ़ी, स्कूलों में एक दिन की छुट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन बढ़ी, स्कूलों में एक दिन की छुट्टी
बरेली।
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Increased melting, a day off in schools
- फोटो : Increased melting, a day off in schools
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी को कोस रहे लोग शुक्रवार को कांपते दिखे। गुरुवार रात में घना कोहरा देखकर सोए लोगाें ने सुबह भी ठंड ही पाया। धूप निकली नहीं। दिन भर गलन की वजह से लोग ठिठुरते रहे। कोई आग तलाशता दिखा तो कोई गर्म चाय का लुत्फ उठाता रहा। कड़ी सर्दी का अहसास प्रशासन को भी हुआ। इस वजह से एक दिन शनिवार के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रविवार को वैसे ही अवकाश रहेगा, सोमवार को स्कूल खुलेंगे। मौसम विभाग अगले तीन दिन में बारिश की संभावना जता रहा है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले ही करवट की संभावना जता दी थी। गुरुवार को कोहरे की वजह से 20 मीटर देख पाना मुश्किल हो रहा था। सुबह भी कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद हवा चलने लगी। गलन दिन भर बनी रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया था यह लुढ़क कर 16 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सात से नौ जनवरी तक हल्की बारिश और बादल की संभावना है। तापमान 18 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। 12 जनवरी के बाद मौसम संभलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना बनी है। स्कूलाें में एक दिन की छुट्टी - प्रशासन को भी सर्दी का अहसास हो गया है। शनिवार को एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। रविवार के बाद सोमवार को स्कूल खुलेंगे। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम ने पत्र जारी कर कहा है कि आठवीं तक के परिषदीय विद्यालयाें के साथ आईसीएसई, सीबीएसई व अन्य बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। आदेश का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरेली में बादल और हल्की बारिश होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शीतलहर नहीं चलेगी लेकिन गलन होगी।
विज्ञापन
बरेली में बादल और हल्की बारिश होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शीतलहर नहीं चलेगी लेकिन गलन होगी।
विज्ञापन