{"_id":"5eb5b6d08ebc3e909c3be121","slug":"increased-congestion-in-markets-lockdown-breaking-bareilly-news-bly4051970161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बढ़ी भीड़, टूट रहा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बढ़ी भीड़, टूट रहा लॉकडाउन
विज्ञापन
बरेली में स्टेशनरी की दुकान के बाहर लगी लोगों की भीड़.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
आवाजाही बढ़ने से पुलिस परेशान, निगरानी तंत्र भी गड़बड़ाया, हर किसी पर अलग बहाना
विज्ञापन
बरेली। शहर में आवाजाही बढ़ने से लॉकडाउन का पालन नहीं हो पा रहा है। पहले से ही जरूरी सामान की दुकानें खुली हुई थीं। अब किताबों की दुकानें, शराब की दुकानें और खुल गई हैं। ऐसे में लोग किसी न किसी बहाने आवाजाही कर रहे हैं। शहर में कई जगह नाकेबंदी कर पुलिस चेकिंग में जुटी है पर कार्रवाई में दिक्कत आ रही है। हर किसी पर कोई न कोई बहाना है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग वक्त में शहर का हाल देखा तो कहीं भीड़ तो कहीं सख्ती नजर आई।
रैली गोदाम में भीड़ बढ़ी तो अफसर पहुंचे, मचा हड़कंप
श्यामगंज बाजार में शुक्रवार को काफी भीड़ रही, जिससे लॉकडाउन टूटता नजर आया। दोपहर बाद रैली गोदाम की दुकानों पर भीड़ लग गई। यहां कई दुकानों पर ग्राहक दुकानदार को घेरे खड़े थे। एसीएम और एएसपी पहुंचे तो सिपाहियों ने लाठियां फटकारकर भीड़ छांटी।
विज्ञापन
रैली गोदाम में भीड़ बढ़ी तो अफसर पहुंचे, मचा हड़कंप
श्यामगंज बाजार में शुक्रवार को काफी भीड़ रही, जिससे लॉकडाउन टूटता नजर आया। दोपहर बाद रैली गोदाम की दुकानों पर भीड़ लग गई। यहां कई दुकानों पर ग्राहक दुकानदार को घेरे खड़े थे। एसीएम और एएसपी पहुंचे तो सिपाहियों ने लाठियां फटकारकर भीड़ छांटी।
विज्ञापन
पुराने पासपोर्ट ऑफिस के पास सजा अवैध बाजार
बीडीए दफ्तर के पास अवैध रूप से सब्जी बाजार लगा लिया गया है। पुराना पासपोर्ट दफ्तर की पार्किंग में अनधिकृत तरीके से सब्जी की दुकानें जमा ली गई हैं। सुबह से शाम तक यहां काफी भीड़ जुटती है। आसपास पॉश इलाकों के लोग यहां सब्जी लेने आते हैं तो सामाजिक दूरी के कोई मायने नहीं रहते। भीड़ में संक्रमण फैलने की ज्यादा आशंका है। लोगों का कहना है कि पुलिस की शह पर बाजार लग रहा है।
विज्ञापन