फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increased chill, breathing is suffocated due to pollution in residential areas

Bareilly News: बढ़ी ठिठुरन, आवासीय इलाके में प्रदूषण से घुट रहीं सांसें

Mon, 08 Dec 2025 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Increased chill, breathing is suffocated due to pollution in residential areas
बरेली। पछुआ हवा के प्रवेश से ठंड बढ़ती जा रही है। वातावरण में नमी का स्तर 95 फीसदी पहुंचने से उठ रहे धूल के कण धुंध बनकर शहर पर मंडरा रहे हैं। इससे रविवार रात नौ बजे व्यावसायिक क्षेत्र सिविल लाइंस में एक्यूआई 98 और राजेंद्रनगर में 150 दर्ज किया गया। विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह हल्के बादल मंडराने के आसार जताए हैं। बूंदाबांदी के बाद ही हवा में घुले धूल के कण साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही है। इससे रात में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। दिन में धूप के बावजूद हवा कंपकंपी का अहसास करा रही है। ऐसे मौसम में सड़कों और निर्माण कार्यों से उठ रही धूल हवा में तैर रही है। यह धुंध बनकर शहर पर छाई है। इससे एक्यूआई का स्तर बढ़ा है। रविवार को अधिकतम पारा सामान्य से 3.2 डिग्री कम 21.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से 3.5 डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
21.3
7.4
सुबह कोहरा होगा। धूप निकलेगी। धुंध छाएगी। शीतलहर चलेगी।
सुबह 6:52
शाम 5:16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed