फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Increase in the number of fever patients in Amroli village

Bareilly News: अमरोली गांव में बुखार रोगियों की संख्या में इजाफा

Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Increase in the number of fever patients in Amroli village
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के अमरोली गांव में भारी गंदगी के चलते बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। गांव में बुखार के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गांव में 20 से अधिक मलेरिया के रोगी हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी मोर सिंह, रामलाल ,मेघराज चरन सिंह, सर्वेश, वीर सिंह ने बताया कि गांव में पशुपालन करने वालों की संख्या बहुतायत में हैं। पशुपालन करने वाले लोगों ने गोबर व घूरे के ढेर गांव में ही लगा रखे हैं। इसमें तमाम कीटाणु व मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के बाद मलेरिया के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान ब्लॉक कर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।
विज्ञापन

मझगवां के एडीओ पंचायत अभय कुमार आर्य ने बताया कि गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस्माइलपुर गांव में 500 ट्रॉली से अधिक गोबर घूरा गांव से बाहर फेंकवाया गया। जल्द अमरोली सहित बाकी गांवों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed