फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   incomplete works of smart city are troubling the people in bareilly

UP Nikay Chunav: बरेली में स्मार्ट सिटी के अधूरे काम लोगों को कर रहे परेशान, बनेंगे चुनावी मुद्दा

Sat, 29 Apr 2023 12:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Apr 2023 12:56 PM IST
सार

बरेली में स्मार्ट सिटी के अधूरे काम और खोद कर डाली गईं सड़कें लोगों को परेशान कर रही हैं। ये मुद्दे प्रत्याशियों के सामने भी आने लगे हैं।

विज्ञापन
incomplete works of smart city are troubling the people in bareilly
पुराने बस अड्डे के पास लगता है जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाय चुनाव के लिए मतदान में ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले स्मार्ट सिटी समेत विभिन्न मुद्दे भी चर्चा में आने लगे हैं। इधर प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के अधूरे काम और खोद कर डाली गईं सड़कें लोगों को परेशान कर रही हैं। ये मुद्दे प्रत्याशियों के सामने भी आने लगे हैं। चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी को लेकर बहस और तेज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पुराना बस अड्डे का जाम कर रहा परेशान

पुराना बस अड्डे पर लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। सिकलापुर चौराहा से नावल्टी चौराहा तक फुटपाथ खोद कर डाल दिए गए हैं। घने इस इलाके में दिन भर जाम लगने से दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है। जरूरी होने पर भी लोग इस रोड पर जाने से कतराते हैं।

विज्ञापन

स्काई वॉक का अधूरा काम

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्काई वॉक का काम अधूरा पड़ा है। पटेल चौक, कुतुबखाना, चौकी चौराहा, नगर निगम रोड पर अधूरा काम परेशानी बढ़ा रहा है। सड़क पर मिट्टी के ढेर से धूल के गुबार उड़ते हैं। जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं। काम काफी दिनों से ठप है। इस स्थिति को लेकर लोगों के मन में टीस सी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार बाजार के दुकानदार भी हैं परेशान

कार बाजार के दुकानदार भी काफी परेशान हैं। यहां फुटपाथ को खोद कर डाल दिया गया है। एक नाले की पुलिया तोड़ने के बाद उसे दोबारा नहीं बनाया गया है। कार बाजार में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण भी रहता है। कई-कई दिन कूड़ा नहीं उठता। इस कारण दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी होती है।

सेटेलाइट बस स्टैंड के आसपास बुरा हाल

सेटेलाइट बस स्टैंड के आस-पास नाले चोक हो गए हैं। बस स्टैंड के आस-पास ठेला-खोमचा वाले कूड़ा, पॉलिथीन आदि नालों में ही डाल देते हैं। नगर निगम ने कई महीने से सेटेलाइट के मुख्य नाले की सफाई भी नहीं कराई है। स्थिति यह है कि चोक नालों में पौधे उग रहे हैं।

तारों का मकड़जाल भी खतरनाक

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में कई स्थानों पर बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है, लेकिन अब तक काम अधूरा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम के शहर में रोजाना दो-तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है। शहर के तमाम प्रमुख इलाकों में बिजली के तारों का मकड़जाल अब भी खतरा बना हुआ है।

अमृत सरोवर में पानी से ज्यादा कीचड़ 

संजय कम्युनिटी हाल के पास बना अमृत सरोवर अभी लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इसकी स्थिति बेहद खराब है। इसमें पानी से ज्यादा कीचड़ है। इससे मच्छरों का बढ़ता प्रकोप आस-पास के लोगों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है।

फुटपाथ पर चल रहे वर्कशॉप

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में फुटपाथ बनाए तो पब्लिक के लिए गए हैं, लेकिन यहां वर्कशॉप चल रहे हैं। सबसे बुरा हाल मालियों की पुलिया से इसाइयों की पुलिया के बीच है। यहां मोटर मैकेनिकों ने फुटपाथ घेर लिया है। रात में सड़क के दोनों ओर भारी वाहन खड़े हो जाते हैं। इस कारण लोगों को काफी समस्या होती है।

यूं छलका लोगों का दर्द

स्मार्ट सिटी के नाम पर धन की बर्बादी हो रही है। निर्माण का स्तर बेहद खराब है। दो-तीन साल से स्मार्ट सिटी के अधूरे पड़े हैं। - समर
स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ शहर को खोद दिया गया है। प्रमुख चौराहों का बुरा हाल है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - गुलशन कुमार सिकलापुर से नावल्टी चौराहा तक जाने वाली सड़क काफी संकरी है। तीन माह पहले फुटपाथ खोद दिए जाने से काफी परेशानी हो रही है। - मुन्ना लाल
स्मार्ट सिटी के काम पूरे होने के बाद शहर काफी खूबसूरत दिखेगा। जिम्मेदारों को समय से काम पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। - अंबरीश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed