फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Incomplete buildings of Government Polytechnic will be completed, budget will be available soon

Bareilly News: राजकीय पॉलिटेक्निक के अधूरे भवन होंगे पूरे, जल्द मिलेगा बजट

Thu, 09 Nov 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Incomplete buildings of Government Polytechnic will be completed, budget will be available soon
बरेली। सेंथल के राजकीय पॉलिटेक्निक का अधूरा भवन पूरा होगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के इनकार के बाद मुख्य सचिव ने प्राविधिक शिक्षा विभाग को बजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। जल निगम की निर्माण शाखा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 17.63 करोड़ रुपये का संशोधित एस्टीमेट भेजा है। बजट जल्द मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

सेंथल में मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट स्कीम (एमएसडीपी) के तहत वर्ष 2011-12 में राजकीय पॉलिटेक्निक के भवन के लिए 12.30 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। आठ करोड़ रुपये खर्च हो गए पर निर्माण अधूरा है। इसे पूरा कराने के लिए वर्ष 2013 में 4.30 करोड़ रुपये मांगे गए थे, लेकिन आवंटन नहीं हुआ। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की इस योजना को केंद्र और राज्य सरकार से बजट मिलता था। बजट नहीं मिलने पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कार्यदायी संस्था के आगे हाथ खड़े कर दिए। विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों ने शासन के समक्ष यह मुद्दा उठाया तो मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर प्राविधिक शिक्षा विभाग को बजट जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने उठाया मुद्दा
नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या ने बताया कि नियम 51 के तहत उन्होंने सवाल लिखकर विधानसभा में दिया था, जिसका जवाब पांच नवंबर को आया है। पीपीपी मॉडल पर इसे तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

प्राविधिक शिक्षा विभाग अधूरे भवन को बजट देने की तैयारी में है। कार्यदायी संस्था ने संशोधित एस्टीमेट भेजा है। बजट मिलते ही निर्माण दोबारा शुरू होगा। - नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक

सेंथल की तरह कई और जिलों में भी भवन अधूरे पड़े हैं। अब मुख्य सचिव ने प्राविधिक शिक्षा विभाग को बजट जारी करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित एस्टीमेट भेजा गया है। - रघुवंश राम, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed