फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income tax treasury is filling with the pace of industries, collection increased by 7.36 percent

Bareilly News: उद्योगों की रफ्तार से भर रहा आयकर का खजाना, 7.36 फीसदी बढ़ा कर संग्रह

Fri, 19 Dec 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Income tax treasury is filling with the pace of industries, collection increased by 7.36 percent
बरेली। आयकर के प्रति बढ़ती जागरूकता, नए उद्योग स्थापित होने से कारोबार में तेजी आदि से आयकर के खजाने में साल दर साल बढ़ोतरी हो रही है। वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष 7.36 फीसदी अधिक आयकर जमा हुआ है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अनुसार, कोरोना काल के बाद उद्योग धंधों ने गति पकड़ी तो लोगों ने आयकर भी जमा करना शुरू किया। वित्त वर्ष 2021-22 के सापेक्ष 2024-25 तक आयकर संग्रह में करीब तीन गुना की बढ़त हुई है। पिछले वित्त वर्ष में नवंबर तक 2,050 करोड़ रुपये संग्रह था जो 2025-26 में 2,201 करोड़ पहुंच गया है। 31 मार्च की ऑडिट के बाद सटीक स्थिति स्पष्ट होगी। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में 755 करोड़, 2021-22 में 1,483 करोड़, 2022-23 में 1,820 करोड़, 2023-24 में 2,280 करोड़, 2024-25 में 2,876 करोड़ रुपये कर संग्रह हुआ था। इस वर्ष भी लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 60 फीसदी कर संग्रह का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते वर्ष के सापेक्ष 20 हजार
ज्यादा फाइल हुए आईटीआर
आईटीआर के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वित्त वर्ष में नवंबर तक 13.83 लाख आईटीआर भरे गए थे। इस वर्ष 14.03 लाख आईटीआर भरे जा चुके हैं, जो पिछले वर्ष से 20 हजार ज्यादा हैं। बताते हैं कि आयकर जमा करने के लिए चल रहे जागरूकता शिविर समेत ई-निवारण, सीपी ग्राम पोर्टल, सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी), हेल्पलाइन काउंटर, फेसलेस स्कीम जैसे सुलभ संसाधन से आईटीआर फाइलिंग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली आयकर कार्यालय से होती है इन जिलाें की निगरानी
बरेली आयकर कार्यालय से तीन जोन समेत 23 जिले संबद्ध हैं। बरेली जोन के बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद जोन के चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर, नजीबाबाद, हल्द्वानी जोन के हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर, बाजपुर, खटीमा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई शामिल हैं। आयकर संग्रह के आंकड़े में सभी जिलों का योगदान है।


अब आय छिपाना मुश्किल
बरेली आयकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा चावला ने बताया कि अब कारोबार, उद्योग या अन्य स्रोतों से आय को छिपाना मुश्किल है। जीएसटी के चलते टर्नओवर बताना जरूरी है। कोरोना के बाद बैंकों में लोन के लिए वास्तविक आय दर्शानी पड़ती है। एमएसएमई में कोलैटरल फ्री लोन, विभिन्न योजनाओं से नए स्टार्टअप शुरू हुए हैं। आय पर निगरानी बढ़ने से कर संग्रह बढ़ने का अनुमान है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed