फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   income tax raid

नोटबंदी में ही प्रदीप पर जम गईं थीं आयकर अफसरों की निगाहें

Sat, 06 Jul 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
income tax raid
बरेली। बुलियन मार्केट के दिग्गज प्रदीप कुमार अग्रवाल पर आयकर अफसरों की निगाहें नोटबंदी के दौरान ही जम गई थीं। छापा अब जरूर पड़ा लेकिन इस बीच वह लगातार आयकर विभाग के रडार पर रहे। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी और उसके बाद इस सराफ ने करोड़ों का बेनामी लेनदेन किया, लिहाजा माना जा रहा है कि टैक्स चोरी और हेराफेरी भी करोड़ों में हो सकती है। सूत्रों का दावा तो यहां तक है कि नोटबंदी के दौरान इस सराफ से लेनदेन करने वाले शहर के कई बड़े अधिकारी भी आयकर विभाग की इस कार्रवाई की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सराफ ने नोटबंदी के दिन स्क्वॉयर बारी ने जमकर कारोबार किया। बेनामी पर्चियां काटने के भी सबूत भी आयकर टीमों को मिले हैं। पिछले साल भी इस कारोबारी ने जबरदस्त व्यापार किया है, यहीं से विभाग को और सूत्र मिले कि यह कारोबारी किस तरह करोड़ों रुपये का कारोबार खामोशी से कर रहा है। प्रदीप अग्रवाल और उनकी फर्म ने नोटबंदी के दौरान, इस दौरान सोने के थोक कारोबार में बड़े पैमाने पर बेनामी काम किया। आयकर टीम को सबूत मिले हैं कि कई लोगों ने नोटबंदी के दौरान अपने पुराने नोट खपाने के लिए इस कारोबारी से बड़ी मात्रा में सोना खरीदा। यह सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने नोटबंदी में बड़े पैमाने पर पुराने नोट भी बैंकों में जमा कराए थे, इसलिए जिन लोगों ने उनसे बेनामी सौदे किए हैं, उनके रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसमें कई चर्चित अधिकारी भी शामिल हैं। जांच प्रक्रिया के बाद और बेनामी सौदे करने वालों के नामों का मिलान होने के बाद खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


प्रदीप का कैश लूटने के बाद मारे गए थे दो बदमाश
प्रदीप अग्रवाल के सोने की कुछ महीने पहले लूट हुई थी जिसके बाद पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ में मार गिराया था। हालांकि बाद में इस मुठभेड़ पर भी सवाल उठे थे। मारे गए बदमाशों के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने दोनों को पहले ही पकड़ लिया था और बाद में उन्हें अहलादपुर गांव ले जाकर फर्जी मुठभेड़ में मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed