फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income Tax Department team returns from bioorganic sugar mill in Bareilly

Bareilly News: बायोऑर्गेनिक चीनी मिल से लौटी आयकर विभाग की टीम, पांच दिन तक की जांच

Mon, 03 Nov 2025 10:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department team returns from bioorganic sugar mill in Bareilly
धामपुर बायोआर्गेनिक लिमिटेड चीनी मिल - फोटो : संवाद

बरेली के मीरगंज स्थित धामपुर बायोऑर्गेनिक लिमिटेड चीनी मिल में पांच दिन तक चली जांच के बाद आयकर विभाग की टीम सोमवार को लौट गई। इससे मिल के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब यूनिट हेड ने पांच नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने का दावा किया है।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब आयकर विभाग की लखनऊ और दिल्ली की टीमों ने चीनी मिल परिसर में छापा मारा था। गेट बंद कराकर आवाजाही पर रोक लगा दी थी। सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर स्विच ऑफ करा दिए थे। टीम ने कारोबार संबंधी दस्तावेजों की जांच शुरू की। पांच दिनों तक कारोबार से जुड़े अभिलेख, कंप्यूटर आदि की बारीकी से जांच-पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद सोमवार को टीम चली गई। 
विज्ञापन


मिल के यूनिट हेड सर्वजीत सिंह सैनी ने बताया कि मिल का बॉयलर पूजन और इडैंड पूजन हो चुका है। पांच नवंबर को चीनी मिल में सुबह पूजा-अर्चना के बाद मिल का पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए सहकारी गन्ना समितियों को इंडैड जारी कर किसानों को पर्ची जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed