फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Income tax department raids the house of coal trader

Bareilly IT Raid: गल्ला कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा, सर्वे में टीडीएस से संबंधित मिली कई अनियमितताएं

Fri, 02 Feb 2024 10:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

विभागीय ऑनलाइन डाटाबेस की पुष्टि पर टीम सर्वे को पहुंची। जांच में अनियमितता मिलने की चर्चा है। लेकिन आयकर अधिकारी ने जांच पूरी होने पर जानकारी साझा करने की बात कही।

विज्ञापन
Income tax department raids the house of coal trader
आईटी रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को कालीबाड़ी स्थित एक गल्ला प्रतिष्ठान पर छापामारी कर रिकॉर्ड खंगाले। इस दौरा टीडीएस से संबंधित भारी अनियमितता कारोबारी की ओर किए जाने की जानकारी मिली। टीम देर शाम तक दस्तावेजों की जांच करती रही।
विज्ञापन


आयकर विभाग की जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारी आशुतोष साहू के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे टीम कालीबाड़ी के कारोबारी राज कुमार खंडेलवाल के कालीबाड़ी स्थित मेसर्स जगदीश इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड प्रतिष्ठान पर पहुंची।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त तरुण कुमार के निर्देशन में विभाग के अधिकारियों ने देर शाम तक दस्तावेज खंगालते रहे। बताते हैं कि आयकर विभाग को टैक्स अनियमितताओं के संबंध में बीते कई दिनों से सूचनाएं मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय ऑनलाइन डाटाबेस की पुष्टि पर टीम सर्वे को पहुंची। जांच में अनियमितता मिलने की चर्चा है। लेकिन आयकर अधिकारी ने जांच पूरी होने पर जानकारी साझा करने की बात कही। प्रकरण पर राजू खंडेलवाल को कॉल की पर फोन रिसीव नहीं हुआ।


सर्वे में सहायक आयकर आयुक्त प्रदीप्तो दत्ता, आयकर अधिकारी दीपक सिंह, निरीक्षक अरुण जायसवाल, राज कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार, डीपी शर्मा और अन्य शामिल रहे। आदि शामिल रहें। टैक्स अनियमितता के प्रकरण में आगे और संस्थान/प्रतिष्ठान निशाने पर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed