फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Incharge found sitting in outpost instead of patrolling, suspended

Bareilly News: गश्त के बजाय चौकी में बैठे मिले प्रभारी, निलंबित

Sun, 27 Jul 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Incharge found sitting in outpost instead of patrolling, suspended
बरेली। सावन की ड्यूटी को नजरअंदाज कर बैरियर-वन चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह राणा चौकी में आराम फरमाते मिले। एसपी सिटी ने निरीक्षण की रिपोर्ट दी तो एसएसपी अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी सिटी मानुष पारीक कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर रहे थे। जब वह बैरियर-वन चौकी पर पहुंचे तो वहां चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह राणा अंदर आराम फरमा रहे थे। इस वक्त उन्हें अपने क्षेत्रों में गश्त करनी थी। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने कार्रवाई कर दी। साथ ही, अन्य चौकी प्रभारियों को हिदायत दी है कि कांवड़ यात्रा के दौरान अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। ब्यूरो
विज्ञापन

---
हेड मोहर्रिर की जांच शुरू
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को कोतवाली का निरीक्षण कर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की क्रियाशीलता का जायजा लिया। एसएसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेख रजिस्टर, शस्त्रागार, हवालात और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं मिलने पर एसएसपी ने हेड मोहर्रिर रामनिवास के विरुद्ध सीओ नगर प्रथम को जांच कराने के आदेश दिए हैं। त्योहार रजिस्टर में इंडेक्स न होने व रखरखाव सही तरीके से न होने पर संबंधित को चेतावनी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed