फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Incense in front of cold wave in day, fog shadow at night

दिन में शीतलहर के आगे धूप बेअसर, रात को छाया कोहरा

Fri, 29 Jan 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Incense in front of cold wave in day, fog shadow at night
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।
बरेली। करीब चार दिन बाद चटख धूप खिलने से राहत की उम्मीद लगाए लोगों की उम्मीदों को सर्द हवाओं ने तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को दिन भर पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार रही। फिर रात को कोहरे ने परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोहरे की चादर में शहर के लिपटने की आशंका जताई है। साथ ही, हवा में घुली सौ फीसदी नमी से तेज हवा चलने पर ठिठुरन जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार की शाम हवाओं की दिशा बदलने के बाद कड़ाके की ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी मगर कोहरे का कहर हावी होगा। करीब पांच दिनों तक कोहरा हावी होने से नमी का प्रतिशत बढ़ेगा जिससे हल्की तेज हवा चलने से भी ठंड का एहसास होगा। बताया कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ होने से धूप खिली मगर पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं कंपकंपाती रहीं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed