फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In which court the hearing will be held in Tauqeer Raza case, decision today

Bareilly News: तौकीर रजा मामले में किस कोर्ट में होगी सुनवाई, फैसला आज

Thu, 21 Mar 2024 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 21 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
In which court the hearing will be held in Tauqeer Raza case, decision today
बरेली। आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के मामले में सुनवाई किस कोर्ट में होगी? इस पर जिला जज कोर्ट का फैसला बृहस्पतिवार को आएगा। एडीजे रवि कुमार दिवाकर ने मौलाना तौकीर रजा को बरेली में वर्ष 2010 के दंगों का मास्टर माइंड मानते हुए कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसके बाद से मौलाना फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस मौलाना की तलाश नहीं कर सकी, इस कारण समन भी तामील नहीं हो सका। इसके बाद कोर्ट ने एसएसपी को 13 मार्च को आदेश दिया था कि मौलाना को गिरफ्तार कर 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाए। पुलिस मौलाना को तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिले। इस बीच मौलाना हाईकोर्ट की शरण में चले गए। वहीं वर्ष 2010 के दंगों के एक अन्य आरोपी शाहरुख ने मामले की सुनवाई किसी अन्य कोर्ट में कराने के लिए जिला जज के कोर्ट में अर्जी दी थी। केस की फाइल ट्रांसफर करने की अर्जी पर जिला जज की अदालत में सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई थी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज ने फैसला सुनाने के लिए 21 मार्च तय की है। बृहस्पतिवार को जिला जज कोर्ट का फैसला आने के बाद साफ हो जाएगा कि मौलाना तौकीर रजा से संबंधित 2010 के दंगों के मामले में सुनवाई एडीजे की कोर्ट में होगी या फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट में ही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed