फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In village Gangapur, Baba Saheb's removed flex was reinstalled

Bareilly News: गांव गंगापुर में बाबा साहब का उतारा फ्लैक्स फिर लगाया

Thu, 24 Apr 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
In village Gangapur, Baba Saheb's removed flex was reinstalled
नवाबगंज। क्षेत्र के गंगापुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक फ्लैक्स धार्मिक स्थल पर लगाया गया था। शिकायत पर पुलिस-प्रशासन ने बुधवार को उसे उतरवा दिया। पुलिस-प्रशासन फ्लैक्स वहीं छोड़कर चला गया था, जिसे संबंधित लोगों ने पुन: लगा लिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मामले की पुन: शिकायत थाना नवाबगंज पहुंचकर की। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

विकासखंड भदपुरा की ग्राम पंचायत बड़ा गांव के मजरा गंगापुर में एक चबूतरा बना है। ग्रामीणों का कहना कि हर साल बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती अनुमति लेकर मनाई जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि चबूतरे पर कोई प्रतिमा नहीं लगी है। सिर्फ बाबा साहब का फ्लैक्स लगाकर ही जयंती मनाई जाती है। बीती 14 अप्रैल को भी ऐसे ही जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

वहीं गांव के एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि देवस्थान की बताकर मामले की एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय से शिकायत की थी। इस पर बुधवार को हल्का लेखपाल और पुलिस टीम ने गांव जाकर सरकारी भूमि पर बने धार्मिक स्थल पर लगे फ्लैक्स को उतरवा दिया। पुलिस की टीम जब फ्लैक्स उतरवा रही तो दर्जनों महिला-पुरुष और बच्चे रोने लगे। पुलिस-प्रशासन द्वारा मौके पर छोड़ी गई फ्लैक्स को देर शाम लोगों ने पुन: उसी स्थान पर लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर कोई मूर्ति या फ्लैक्स नहीं लगाया जा सकता। यदि मूर्ति लगाना है तो प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। वैसे भी जहां फ्लैक्स लगा है वह पहलेे से देवस्थान बताया जा रहा है। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।


संज्ञान में आया है कि सरकारी भूमि पर बने धार्मिक स्थल पर बाबा साहब का फ्लैक्स बिना अनुमति दोबारा लगाया गया है। अभी एसडीएम बाहर हैं। आज टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - दुष्यंत प्रताप सिंह, तहसीलदार नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed