{"_id":"60998b698ebc3edcb51b7b57","slug":"in-this-way-the-system-will-break-the-corona-chain-deaths-cross-two-hundred-yet-the-market-buzzes-bareilly-news-bly4461544129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तोड़ेगा सिस्टम कोरोना की चेन, मौतें दो सौ पार... फिर भी बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तोड़ेगा सिस्टम कोरोना की चेन, मौतें दो सौ पार... फिर भी बाजार गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धक्कामुक्की के बीच आपसी दूरी की कल्पना भी मुश्किल, कई चेहरों पर मास्क तक नहीं
कई दिनों से कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ने के बाद भी नहीं कहीं पुलिस न अफसर
बरेली। जिस शहर में कोरोना से ढाई सौ से भी ज्यादा मौत हो चुकी हैं, वहां कर्फ्यू लगा होने के बावजूद बाजारों में जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। पुलिस-प्रशासन की ढिलाई से कोरोना का खौफ जैसे उड़नछू हो गया है। काफी हैरतअंगेज यह भी है कि जिन इलाकों में कई दिनों से लगातार कोविड गाइड लाइन की धज्जियां उड़ रही हैं, वहां न पुलिस दिख रही है न अफसरों के दौरे हो रहे हैं।
ईद आने वाली है लिहाजा पुलिस-प्रशासन की ढील मिलते ही शहर के कई बाजारों में बेतहाशा भीड़ उमड़ पड़ी है। एक बार फिर सबसे ज्यादा बुरा हाल श्यामगंज बाजार में हैं जहां इस कदर भीड़ जुट रही है कि बगैर धक्कामुक्की किए निकलना तक मुश्किल है। इस भीड़ में तमाम चेहरों पर मास्क तक नजर नहीं आता। पास ही में थाना बारादरी है लेकिन फिर भी इस पूरे इलाके में एक सिपाही तक नहीं दिखता। बाजार में कई दिनों से भीड़ उमड़ रही है लिहाजा यह भी नहीं माना जा सकता कि पुलिस और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। हैरत की बात यह भी है कि सुनसान सड़कों पर इक्का-दुक्का तादाद में निकलने वालों के तो चालान काटे जा रहे हैं लेकिन बाजारों की भीड़ से हर कोई बेखबर बना हुआ है।
श्यामगंज: चार घंटे के बाजार में कोरोना फैलाने की पूरी छूट
श्यामगंज में कोरोना के खौफ का नामोनिशान नहीं है। आम दिनों में यहां जैसी भीड़ होती है, वैसी ही अब भी है। रोज सुबह सात बजे ही बाजार खुल जाता है और फिर 11 बजे तक लोगों की भीड़ से जाम लगा रहता है। दुकानों पर खरीददारी के लिए धक्कामुक्की के नजारे आम हैं। सबसे बड़ा मजाक यह है कि बाजार में लोगों को आने-जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है लेकिन लोगों ने कहीं उसे उखाड़ फेंक दिया है, कहीं उसे एक तरफ कर आने-जाने का रास्ता बना लिया है।
विज्ञापन
नगर निगम के सामने सब्जी मंडी में भी भीड़
नगर निगम कार्यालय के सामने सब्जी मंडी में भी मास्क और शारीरिक दूरी का ख्याल भीड़ में गुम है। तमाम लोगों का मास्क भी नाक से नीचे खिसका हुआ है। एक-एक दुकान पर दर्जनों ग्राहक जुटे रहते हैं।
श्यामगंज थोक मंडी है, वहां कुछ भीड़ हो सकती है। इस संबंध में जिलाधिकारी से बात कर कोई रास्ता निकालेंगे ताकि भीड़ न हो। फिलहाल हमने श्यामगंज जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रुकवा दिया है। -रोहित सिंह सजवाण