फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the passion of love, lover's niece was killed by poisoning her.

Bareilly News: इश्क के जुनून में प्रेमी की भतीजी को जहर देकर मार डाला

Tue, 14 Jan 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
In the passion of love, lover's niece was killed by poisoning her.
रामनगर (बरेली)। प्रेमी की नाराजगी का बदला लेने के लिए प्रेमिका ने उसकी सात साल की भतीजी को जहर दे दिया। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने लोकलाज में कार्रवाई न करने का फैसला लिया। इसके बावजूद युवती के घरवाले हमलावर हो गए। अब रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इलाके के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी सात साल की बेटी रविवार शाम गली में खेल रही थी। मोहल्ले की युवती उसे चीज दिलाने के बहाने ले गई और कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। उनकी मां ने उसे ऐसा करके भागते देख लिया। पूछने पर बेटी ने बताया कि युवती ने उसे मीठी चीज के साथ कुछ खिलाया है, जो कड़वा लग रहा है। कुछ देर बाद बेटी की हालत खराब होने लगी। वह उसे लेकर आंवला के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने बताया कि बात बढ़ाने के बजाय उन्होंने खामोश रहना बेहतर समझा। वह सोमवार दोपहर बच्ची का शव दफनाने रामगंगा जा रहे थे। तभी आरोपी युवती और उसके घरवाले वहां आ गए। वह धमकाने लगे कि अभी एक बेटी की मौत हुई है, दूसरी बेटी की मौत के लिए भी तैयार रहना। तब वह लोग शव लेकर आंवला थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर युवती व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को गांव से भेजने के बाद बौखलाई थी युवती
अजीबोगरीब मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने गांव जाकर जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्ची के चाचा से आरोपी युवती के प्रेम संबंध थे। गांव में दोनों के संबंध की चर्चा ज्यादा फैल गई तो कुछ दिनों पहले दोनों परिवारों में काफी तनातनी हो गई थी। तब प्रेमी के घरवालों ने उसे गांव से बाहर काम करने भेज दिया। बताते हैं युवती ने जब फोन पर प्रेमी से बात करने की कोशिश की तो उसने मना कर दिया। तब युवती बेहद गुस्से में आ गई और उसे सबक सिखाने की चेतावनी दे दी। बताया कि इसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठा लिया। संवाद


--

फिलहाल, तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव वालों में चर्चा है कि प्रेमी से नाराज होकर युवती ने बदला लेने को यह कृत्य किया है। शव का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होगा। सभी बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। युवती से पूछताछ की जा रही है। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed