{"_id":"584c59494f1c1be35944be57","slug":"in-the-old-town-e-mohammadi-procession-today-the-procession-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, शहर में जुलूस कल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, शहर में जुलूस कल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
In the old town-e-Mohammadi procession today, the procession tomorrow
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद मीलादुन्नी को लेकर पूरा शहर दुल्हन की तरह सज गया है। खास तौर पुराना शहर की सड़के और गलियां रोशनी से नहाई हुई हैं। यहां जुलूस-ए-मोहम्मदी रविवार को निकाला जाएगा। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंजुमनों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाईश को लेकर मुस्लिमों में भारी उत्साह है। यह पर्व 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। शहर में जिधर भी नजर डाले नूर की बारिश से शराबोर है। जगह-जगह बिजली के कुमकुमों और पन्नी की झालरों से इलाका चमचमा रहा है। खास तौर से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में हर घर और गलियां जगमग हैं। घरों पर लहराते झंडे हुजूर की आमद एहसास करा रहे हैं।
इसी सिलसिले में पूर्व दिवस पर पुराना शहर में रविवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जो मुन्ना खां की नीम छह मीनारा मस्जिद से दोपहर में दो बजे रवाना होगा। पूरे पुराना शहर में घूमते हुए देर रात वापस यथा स्थल पहुंच कर संपन्न होगा। जब कि शहर का जुलूस ईद मीलादुन्नबी के दिन सोमवार को कोहाड़ापीर से शाम को निकाला जाएगा। जो कुतुबखाना होकर नावल्टी पहलवान साहब की दरगाह से घूम कर इस्लामियां रोड से दरगाह आला हजरत पहुंच कर संपन्न होगा।