फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the month of Eidat, keep a watch from loudspeakers

इबादत के महीने में लाउडस्पीकर से रखेंगे परहेज

Sun, 28 May 2017 01:43 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 28 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
In the month of Eidat, keep a watch from loudspeakers
In the month of Eidat, keep a watch from loudspeakers - फोटो : बरेली, अमर उजाला
इबादत के माह रमजान में सहरी के लिए उठाने को मस्जिद की ओर से अब सिर्फ एक घंटा पहले ही माइक से घोषणा की जाएगी। पाक महीने के आगाज पर शुक्रवार को जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी हामिद रजा की अध्यक्षता में सभी मस्जिदों के इमामों की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब तक सहरी के लिए मस्जिदों से तीन घंटे पहले से ही अनाउंसमेंट शुरू हो जाता था। साथ ही इमामों ने सभी से अपील की है कि रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर से तकरीरें और नाद न बजाएं। इमामों का मानना है कि रोजा रखकर इबादत करने वाले रोजेदार ही लाउडस्पीकर की आवाज से परेशानी महसूस करते हैं। साथ ही दूसरे समुदाय के लोगों की नींद में भी खलल पड़ता है।  
विज्ञापन

 बैठक में इमामों ने रमजान की तैयारियों पर चर्चा के दौरान लाउडस्पीकर के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जामा मस्जिद के कारी हामिद रजा ने कहा कि इस्लाम किसी का दिल दुखाने की इजाजत नहीं देता है। रात के समय माइकों से होने वाला शोर किसी के लिए भी मुनासिब नहीं है। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सहरी के समय के लिए मस्जिदों से माइक पर घोषणा सिर्फ एक घंटा पहले की जाएगी। रात दस बजे के बाद लोग अपने घरों में माइक से नाद, तकरीरें या इनकी कैसेट न बजाएं। यह भी फैसला लिया गया कि कलेंडर के मुताबिक ही मगरिब की अजान और खत्म सहरी का एलान सभी मस्जिदों से एक ही वक्त पर किया जाएगा। बैठक में मौलाना असगर अली मिसवाही, मौलाना अली रजा, मौलाना आबिद हुसैन, हाफिज मुअज्जम रजा, कारी अनीसुर्रहमान, मौलाना इस्राइल साहब और मौलाना नफीस आदि मौजूद रहे। बैठक में लिए फैसले को पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शुक्ला, मुन्ना पांडेय, भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर, प्रेम प्रकाश रस्तोगी, प्रधान धीरेंद्र गंगवार, मनोज शर्मा आदि ने स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed