फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   National Volleyball Championship UP team defeated Uttarakhand in the girls category

राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन हुए कई मुकाबले, बालिका वर्ग में यूपी की टीम ने उत्तराखंड को हराया

Thu, 13 Nov 2025 02:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2025 02:48 AM IST
सार

बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन
National Volleyball Championship UP team defeated Uttarakhand in the girls category
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच हुआ मुकाबला। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित अंडर-17 वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को कई मुकाबले खेले गए। इसमें बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 2-0 से मात दी। खिलाड़ियों ने अपने कौशल, धैर्य और रणनीति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शक भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 2-1 से, सीबीएसई ने दिल्ली को 2-0 से, मिजोरम ने तेलंगाना को 2-0 से, ओडिशा ने झारखंड को 2-0 से, पश्चिम बंगाल ने आईबीएसओ, केवीएस ने कर्नाटक को 2-0 से मात दी। इसके बाद केरल बनाम बिहार के मुकाबले में केरल ने बिहार को 2-0 से पराजित किया। गुजरात ने जम्मू कश्मीर को, पुडुचेरी ने त्रिपुरा को 2-0 से पटखनी दी। चंडीगढ़ ने सीआईएस को, लक्षद्वीप ने आईपीएससी 2-1 से हराया।
विज्ञापन



 त्रिपुरा और पुडुचेरी के खिलाड़ी। संवाद 

मणिपुर ने लद्दाख को, हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश को, सीबीएसई ने तमिलनाडु को 2-0 से हराया। इसके बाद हरियाणा ने मिजोरम को 2-1 से मात दी। दिल्ली ने झारखंड को, पश्चिम बंगाल ने एनवीएस को 2-1 से, छत्तीसगढ़ ने केरल को 2-1 से, पंजाब ने बिहार को 2-0 से, गुजरात ने आईबीएसओ को 2-0 से और केवीएस ने त्रिपुरा को 2-1 से मात दी। उत्तर प्रदेश ने लक्ष्यदीप 2-0 को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

National Volleyball Championship UP team defeated Uttarakhand in the girls category
बिहार और मिजोरम की महिला खिलाड़ियों के बीच हुआ मुकाबला। - फोटो : संवाद

खिलाड़ियों ने किया दमदार प्रदर्शन
बालिका वर्ग में पंजाब ने  उत्तराखंड को केवीएस ने लद्दाख को, विद्या भारती ने सीबीएसई को 2-0 से हराया। मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 2-1 से पराजित किया। इसके बाद, तमिलनाडु ने सीआईएस को, हिमाचल प्रदेश ने मणिपुर को, आंध्र प्रदेश ने एनवीएस को, पुडुचेरी ने चंडीगढ़ को 2-0 से पटखनी दी। वहीं, मिजोरम बनाम बिहार में मिजोरम 2-1 से विजेता बना। इसके बाद, छत्तीसगढ़ ने आईपीएस को, उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को, केरल ने केवीएस को, पंजाब ने तेलंगाना को, सीआईएस ने लद्दाख को 2-0 से धूल चटाई। वहीं, पश्चिम बंगाल 2-1 से विजयी रहा।


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच हुआ मुकाबला। संवाद

अतिथियों और अधिकारियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली राकेश कुमार, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) तृतीय मंडल बरेली मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली डॉ. अजीत कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज उर्फ यादवेंद्र पाठक, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली ओपी राय ने लगातार उपस्थित रहकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीश कुमार यादव, नईम अहमद व अनूप जखमोला ने किया। मुकाबलों के दौरान उप प्रधानाचार्य कुसुम राजपूत, परवीन खोखर, निशांत शर्मा, शाहिद रजा, कमल तिवारी, रोहित सिंह, इंद्रजीत सिंह, विकास पाठक आदि का विशेष सहयोग रहा।

उत्तराखंड की कोच हैं श्वेता नेगी
उत्तराखंड की कोच श्वेता नेगी का खेल सफर भी प्रेरक हैं। प्रारंभ में वह बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं, लेकिन स्कूल में उनका रुझान वॉलीबॉल की ओर बढ़ा। 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने नेशनल में रजत पदक जीता और अब तक लगभग 13 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए उन्होंने बीपीएड किया और वर्ष 2018 से पीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। श्वेता का मानना है कि एक खिलाड़ी को केवल खेल सिखाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और जीत की भावना भी विकसित करनी चाहिए। उनकी कोचिंग में प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। 

फरीदा को विरासत में मिला खेल
फरीदा कमाल का खेलों से नाता उनके जन्म से ही जुड़ा रहा। उनके पिता हॉकी खिलाड़ी, भाई क्रिकेट खिलाड़ी, बहन टेबल टेनिस खिलाड़ी और पति पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि खेल उन्हें विरासत में मिला। उनके इस सफर में उन्हें न केवल खेल में सफलता हासिल करने का अवसर दिया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का जुनून भी दिया। फरीदा ने स्वयं एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और पिछले 15 वर्षों से नवोदय विद्यालय समिति में कोच के रूप में कार्यरत हैं। फरीदा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके खिलाड़ी प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed