फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the evening, a series of faults occurred on the city feeder, there was no electricity for four hours.

Bareilly News: शाम होते ही सिटी फीडर पर फाल्ट की झड़ी, चार घंटे बिजली गुल

Mon, 21 Oct 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
In the evening, a series of faults occurred on the city feeder, there was no electricity for four hours.
बरेली। शाम होते ही शहर के सिटी फीडर पर फॉल्ट की झड़ी लग गई। दिन में भी इस फीडर से जुड़े इलाकों में समस्या रही। उपभोक्ता शिकायत करते रहे, लेकिन देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सिटी फीडर पर आठ दिन से समस्या बनी हुई है। लोगों को रोजाना छह-सात घंटे कटौती का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

सिटी के इलाके में मिशन कंपाउंड, किला उपकेंद्रों से आपूर्ति की जाती है। कई बार लाइनों को बदले जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। रविवार को मलूकपुर, बिहारीपुर, कुंवरपुर, सिटी सब्जी मंडी इलाकों में फाल्ट हुए। सिटी रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में भी शाम पांच से रात नौ बजे तक कटौती की गई। किला इलाके के कई मोहल्लों में भी शाम से रात तक उपभोक्ता परेशान हुए। यहां के शास्त्री नगर, गुलाबनगर, खान मार्केट, हार्टमैन, कुदेशिया फाटक, मिर्ची टोला इलाकों में उपभोक्ताओं ने लोकल फाल्ट के कारण बिजली कटौती का सामना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed