फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the death of the woman, the four policemen, including the vigilance inspector, were removed

Bareilly News: महिला की मौत मामले में विजिलेंस के इंस्पेक्टर समेत चारों पुलिसकर्मी हटे

Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the death of the woman, the four policemen, including the vigilance inspector, were removed
बरेली। कोई बकाया न होने के बाद भी विजिलेंस की टीम ने जांच के लिए दरवाजा खटखटाया था। इसी सदमे से महिला की मौत हो गई थी। मामले में पूरी टीम पर कार्रवाई हुई है। टीम के प्रभारी और चारों पुलिसकर्मियों को हटाकर दूर-दूर भेजा गया है। जल्दी ही नई टीम गठित होगी।
विज्ञापन

विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने 10 जुलाई को कांकरटोला में सरवर जहां का दरवाजा खटखटाया था। आरोप है कि दरवाजे पर डंडे मारे और शोर मचाया। इससे सरवर जहां को सदमा लगा और हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई। शासन ने संज्ञान लिया और डीजी विजिलेंस के आदेश पर एसपी विजिलेंस जांच के लिए आए। जांच के बाद डीजी ने छापा मारने वाली टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर और चारों पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि टीम के प्रभारी सुजात हुसैन को लखनऊ स्थित एएसपी विजिलेंस के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। टीम में शामिल हेड कांस्टेबल नीरज, रवि और संजय को भी स्थानांतरित किया गया है। महिला कांस्टेबल बृजेश को मेरठ स्थानांतरित किया गया है। नई टीम जल्दी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांकरटोला में 10 जून को सुबह 7.30 बजे सरवर जहां के घर छापा मारा गया। दरवाजा पीटा। शोर मचाया। इसलिए सदमा लगने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में हमें न्याय की उम्मीद है। - डॉ. अब्दुल सईद, महिला के बहनोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed