{"_id":"6897bd95c92da306b30f5bcf","slug":"in-the-city-today-bareilly-news-c-4-vns1074-700874-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार ने मारी टक्कर, ऑटो में बैठे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार ने मारी टक्कर, ऑटो में बैठे युवक की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने कार नंबर के आधार दर्ज की रिपोर्ट
बरेली। किला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों चालक अपने वाहन लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव अगरास निवासी बबलू श्रीवास्तव ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त सोनू मौर्य, बबलू और गौरव बाबू के साथ कानपुर से घर आ रहे थे। तीनों रोडवेज स्टैंड से चौपुला पुल पर उतरे और मिनी बाईपास की ओर ऑटो रिक्शा से जा रहे थे। रास्ते में श्मशान भूमि फाटक के पास अचानक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। गौरव बाबू की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो और कार चालक दोनों अपने वाहन लेकर मौके से भाग गए। किला इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। ब्यूरो