{"_id":"5f00d3ed8ebc3e42b24010e8","slug":"in-search-of-crimnal-bride-bareilly-news-bly411616728","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस, खंगाला जा रहा नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस, खंगाला जा रहा नेटवर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ससुराल से कीमती सामान चुराकर मायके भेजने वाली दुल्हन रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद मायके वालों के साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद कैंट पुलिस ने उसकी और उसके परिवार वालों की तलाश शुरू कर दी है।
कैंट के गांव मोहनपुर में रहने वाले नबी हसन की शादी इज्जतनगर के गांव पीरबहोड़ा में तरन्नुम से हुई थी। नबी हुसैन के मुताबिक शादी के बाद से ही एक के बाद एक घर से कीमती सामान गायब होने लगा। शक होने पर उन्होंने तरन्नुम की निगरानी शुरू की तो पता लगा कि वही घर का सामान चुराकर मायके वालों को दे देती है। 26 जून की रात उन्होंने तरन्नुम को अपने मायके वालों के साथ घर का सामान बांधते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया लेकिन उनके साथ हाथापाई कर वे सभी भाग निकले।
नबी हुसैन की ओर से इसके बाद थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नबी के मुताबिक तरन्नुम के परिवार के लोगों ने एक गिरोह बना रखा है जो शादी करने के बाद परिवार को कंगाल कर देता है। कैंट पुलिस ने इज्जतनगर पुलिस से भी संपर्क कर आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में मदद मांगी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के घर पर ताला पड़ा हुआ है। यह परिवार पहले भी कई लोगों के साथ इस तरह की ठगी कर चुका है।