फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Premnagar, miscreants uprooted ATM and came to the police and left the road and fled

प्रेमनगर में बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा पुलिस आई तो सड़क पर छोड़कर भागे

Mon, 07 Sep 2020 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
In Premnagar, miscreants uprooted ATM and came to the police and left the road and fled
टूटा पड़े एटीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शनिवार रात ढाई बजे हुई घटना, जिले भर में चेकिंग हुई तो अपनी गाड़ी भी भोजीपुरा इलाके में छोड़ी
विज्ञापन

गाड़ी भी चोरी की निकली, बदमाशों के उत्तराखंड भागने का शक

बरेली। प्रेमनगर इलाके में तीन बदमाशों ने शनिवार रात एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ लिया। रस्सी से बांधकर वे उसे जब अपनी सफारी गाड़ी में डालने की कोशिश कर रहे थे, इत्तफाक से तभी अचानक चीता मोबाइल पहुंच गई जिसके बाद वे एटीएम को वहीं छोड़कर भाग निकले। पूरे जिले में चेकिंग शुरू होने के बाद उन्होंने सफारी को भी भोजीपुरा इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर छानबीन की तो पता चला कि गाड़ी भी सुभाषनगर इलाके से चुराई गई थी।
प्रेमनगर में नैनीताल रोड पर गुलाबराय इंटर कॉलेज के सामने उमेश गुप्ता के मार्केट में एचडीएफसी का एटीएम लगा है। शनिवार रात करीब ढाई बजे सफारी गाड़ी में पहुंचे बदमाशों ने एटीएम केबिन का दरवाजा खोलने के बजाय दूसरी ओर शीशा तोड़कर एटीएम को उखाड़ लिया। बदमाश एटीएम को रस्सी से बांधकर गाड़ी में रखने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच चीता मोबाइल के सिपाही विनीत और राशिद इधर से गुजरे तो उन्हें देखकर बदमाश गाड़ी में बैठकर भाग निकले। एटीएम सड़क पर पड़ा देख दोनों सिपाही हैरान रह गए। उन्होंने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे उन्हें पीछे छोड़कर भोजीपुरा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

चीता मोबाइल के सिपाहियों की सूचना पर तत्काल शहर से निकलने वाली सभी सड़कों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई। बदमाशों को भी शायद अंदाजा था कि वे गाड़ी लेकर भाग नहीं पाएंगे लिहाजा उन्होंने उसे भोजीपुरा इलाके में हाईवे किनारे छोड़ दिया और फरार हो गए। कुछ देर बाद पुलिस ने सफारी को बरामद कर लिया मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। गाड़ी मेें पुलिस को जंजीर, रॉड और हथौड़ा जैसी कई चीजें भी मिलीं। कार पर उत्तराखंड का नंबर था जिसे छिपाने के लिए कागज चिपका दिया गया था। जांच में पता चला कि गाड़ी कुछ दिन पहले सुभाषनगर से चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे से बचने को सामने से घुसने के बजाय पीछे का शीशा तोड़ा

बदमाशों ने कैमरे से बचने के लिए सामने का दरवाजा खोलकर अंदर घुसने के बजाय पीछे का शीशा तोड़ा और तब अंदर घुसे। एटीएम कक्ष के दरवाजे पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था जिसे पीछे की ओर घुमाकर उन्होंने उसका तार तोड़ दिया। कैमरे में फुटेज न मिलने के बाद पुलिस ने बैंक के एक्सपर्ट्स सेे मदद मांगी है। आसपास के इलाके में भी छानबीन की गई लेकिन वहां कोई सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिला। एसएसपी शैलेश पांडेय ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई हैं। दो टीमें थाना प्रेमनगर और कोतवाली की बनाई गई हैं। तीसरी टीम क्राइम ब्रांच की बनाई गई है। आशंका जताई जा रही है घटना के बाद बदमाश उत्तराखंड की ओर भागे हैं। पुलिस टीमें भी लगातार उसी दिशा में खोजबीन कर रही हैं।

रात में सुरक्षा के इंतजाम के बिना एटीएम

ज्यादातर बैंकों ने एटीएम में नकदी डालने और उसकी सुरक्षा अब निजी एजेंसियों को सौंप दी है। इसके चलते ज्यादातर एटीएम पर रात के समय गार्ड मौजूद नहीं रहते। इस एटीएम पर भी कोई गार्ड तैनात नहीं था, जिसके चलते बदमाशों ने उसे आसानी से उखाड़ लिया।

लुटेरों के निशाने पर एटीएम

  • जुलाई 2010 में शाहजहांपुर में तीन सिपाही एटीएम उखाड़ ले गए थे, जिसमें करीब नौ लाख रुपये थे। एटीएम पुलिसकर्मी के घर से बरामद हुआ था।
  • करीब पांच साल पहले शीशगढ़ के गांव सहोड़ा में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए थे, जिसमें 15 लाख रुपये थे।
  • दिसंबर 2019 में सिविल लाइंस में चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये चुराने की कोशिश की, कामयाबी न मिलने पर मशीन को तोड़ दिया।
  • मार्च 2019 में बदायूं के दातागंज तिराहे स्थित एटीएम को चोर गैस कटर से काट रहे थे लेकिन इसी बीच फॉल्ट होने पर उन्हें भागना पड़ा।

एटीएम काटने में दूर-दूर तक बदनाम है ककराला का गैंग

बदायूं में ककराला कस्बे के बदमाश लॉकर काटने, एटीएम चोरी करने और गैस कटर से काटने के लिए बदनाम हैं। उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई प्रदेशों में इस गैंग के कारनामे सामने आ चुके हैं। करीब तीन साल पहले एसटीएफ इस गैंग को पकड़कर एटीएम लूटने और काटने की कई घटनाओं का खुलासा किया था।

घटना में प्रयुक्त कार कुछ दिन पहले सुभाषनगर से चोरी की गई थी। एटीएम काटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - रविंद्र सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed