फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In online voting Breliyns booby again

ऑनलाइन वोटिंग में बरेलियंस फिर फिसड्डी

Mon, 23 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 23 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन वोटिंग में बरेलियंस फिर फिसड्डी
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में अपने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बरेलियंस एक बार फिर फिसड्डी साबित हो रहे हैं। दो दिन की ऑनलाइन वोटिंग में एरिया बेसड डेवलपमेंट के विकल्प पर शाम 7.30 बजे तक  68 सौ वोट पड़े थे। राजेंद्र नगर के बाशिंदों ने अपने एरिया को स्मार्ट बनाने के लिए सर्वाधिक 48 फीसदी वोटिंग की। दूसरे दिन की वोटिंग में पीलीभीत बाईपास और सिविल लाइन के लोग स्मार्ट साबित नहीं हुए। 
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी वेबसाइट ‘नगर निगम डॉट काम’ पर 21 मई से ऑनलाइन वोटिंग शुरू की है। इसमें शहरवासियों को वेबसाइट खोलकर स्मार्ट सिटी के लिए दिए गए तीन विकल्पों में से एक चुनकर अपना नाम और मोबाइल नंबर टाइप कर वोटिंग करनी है। अभी ऑनलाइन वोटिंग का आंकड़ा काफी धीमा चल रहा है। शाम 7.30 बजे तक ऑनलाइन वोटिंग के जरिए विकल्प एक में 11 प्रतिशत, दो में 41 प्रतिशत और तीन में 48 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पहले रामगंगा नगर में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर शहरवासियों से ऑनलाइन वोटिंग के जरिए राय मांगी गई थी। इसमें मात्र 25 सौ वोट पड़े जिनमें छह सौ लोगों ने ही रामगंगा नगर में नया स्मार्ट शहर बसाने पर अपने सुझाव दिए। 
विज्ञापन


ऑनलाइन वोटिंग में ये हैं तीन विकल्प 
1- जंक्शन से चौपुला चौराहा, दर्जी चौक, श्यामगंज, सेटेलाइट बस स्टैंड, गांधी उद्वान, अक्षर विहार तालाब में 1270 एकड़ एरिया को रेट्रोफिटिंग के माध्यम से विकसित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- पीलीभीत बाईपास रोड, छोटी विहार, उमंग फेस टू, महानगर कालोनी, सुपर सिटी, ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क कालोनी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 1850 एकड़ एरिया को डेवलप करना।
3- राजेंद्र नगर, पटेल नगर, राजीव कुंज, डीडीपुरम, कृष्णा कालोनी, नेहरू पार्क कालोनी, साकेत और मॉडल टाउन के 1150 एकड़ एरिया का डेवपलमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed