फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In men's singles 55 years age group, Madan of Bareilly defeated Dharmendra of Jaunpur.

Bareilly News: पुरुष एकल 55 वर्ष आयु वर्ग में बरेली के मदन ने जौनपुर के धर्मेंद्र को दी मात

Sun, 11 Jan 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
In men's singles 55 years age group, Madan of Bareilly defeated Dharmendra of Jaunpur.
बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में हुए क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले
विज्ञापन


बरेली। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, बरेली की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज द्वितीय राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक उत्तर प्रदेश मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न आयु वर्गों में क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्मार्ट सिटी हॉल में खेले गए फाइनल मुकाबलों के पुरुष एकल 55 वर्ष आयु वर्ग में बरेली के मदन पंत ने जौनपुर के धर्मेंद्र शर्मा को 21-18, 21-17 से हराया।
65 वर्ष आयु वर्ग में संजय श्रीवास्तव, मिश्रित युगल 50 वर्ष आयु वर्ग में हंसवीर सिंह व निधी, पुरुष युगल में 65 वर्ष आयु वर्ग में गुरुचरण सिंह और पंकज गुप्ता अव्वल रहे। महिला युगल 40 वर्ष आयु वर्ग में मधु और निधी ने बाजी मारी। पुरुष युगल 55 वर्ष आयु वर्ग में अश्विनी और धर्मेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। मिश्रित युगल 35 वर्ष आयु वर्ग में अखिलेश और भावना, पुरुष युगल 60 वर्ष आयु वर्ग में बरेली के दीदार सिंह और राज कुमार सिंह पहले स्थान पर रहे। महिला एकल 45 वर्ष आयु वर्ग में मधु, 35 वर्ष आयु वर्ग में रूमा, 50 वर्ष आयु वर्ग में डालिमा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुरुष युगल 50 वर्ष आयु वर्ग में अर्जुन सिंह, पवन गुप्ता, महिला युगल 45 वर्ष आयु वर्ग में मधु और निधी व मिश्रित युगल 45 वर्ष आयु वर्ग में सुरेंद्र और अनुराधा ने पहला स्थान प्राप्त कर विजेता का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पुरुष युगल 40+ वर्ग में बरेली के डीबी थापा और मुकुल थापा की जोड़ी ने जीत दर्ज की। इसी वर्ग में अवधेश कुमार सिंह और सत्येंद्र उपाध्याय, बरेली के अरुण नेगी और हिमांक सिंह की जोड़ी भी विजयी रही। सेमीफाइनल मुकाबलों के पुरुष एकल 35 में अयोध्या के यशार्थ ओझा और यूपी पुलिस के अखिलेश यादव ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। 45 आयु वर्ग में प्रयागराज के अभिन श्याम गुप्ता और रामपुर के नितिन मेहरा विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर, कोषाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, दीपक धवन, संजीव मिततल, सुनील शर्मा, हिमांक, गौरव भसीन, अरूण नेगी, रोहित कुमार, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले दोपहर एक बजे से खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार व कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed