फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In-laws kill married woman for not fulfilling dowry demand in Bareilly

Bareilly News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, घर में शव छोड़कर ससुराल वाले फरार

Mon, 26 Feb 2024 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

बरेली के किला क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसके घर में चारपाई पर मिला। मृतका के भाई ने विवाहिता के पति समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
In-laws kill married woman for not fulfilling dowry demand in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और घर में शव छोड़कर भाग गए। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भोजीपुरा के रम्पुरा माफी गांव निवासी रिजवान ने बताया कि उसने अपनी बहन 24 वर्षीय नेहा की शादी दो साल पहले किला के बाकरगंज मोहल्ला निवासी ट्रक चालक वाहिद से की थी। निकाह में ठीकठाक दहेज दिया था। लेकिन इससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि आए दिन नेहा के साथ मारपीट की जाती थी। ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन ससुराल वालों ने नेहा को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। रिजवान ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे वाहिद का फोन उनके पास आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पलंग पर मिली नेहा की लाश 
उसने बताया कि नेहा खत्म हो गई है। इतना कहकर फोन काट दिया। जब वह ससुराल बाकरगंज आया तो ससुराल वाले एक-एक करके घर से भाग गए। घर पर पलंग पर नेहा की लाश पड़ी थी। उसके गले पर निशान थे। सूचना पर किला पुलिस मौके पर पहुंची। रिजवान का कहना है कि ससुराल वालों ने गला दबाकर नेहा की हत्या की है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिजवान की तहरीर पर नेहा के पति वाहिद, देवर जाहिद, ननद निगम बी व चाचा शाहमत के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर किला हरेंद्र कुमार ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण पता चलेगा।

दो बार हो चुकी पंचायत
रिजवान ने बताया कि ससुराल वाले आए दिन नेहा को परेशान करते थे। नेहा ने जब इसके बारे में बताया तो दो बार ससुराल जाकर वाहिद व उसके घर वालों को समझाया गया। कुछ दिन तक ये लोग ठीकठाक रहते थे। इसके बाद फिर से नेहा का उत्पीड़न शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed