{"_id":"5facf1c987700e539703b065","slug":"in-kishanpur-sanctuary-tiger-tigress-fought-for-cub-for-many-hours-at-last-cub-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर अभ्यारण्य में बाघिन ने अपने जिस शावक को बचाने के लिए बाघ से किया घंटों संघर्ष, उसी की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर अभ्यारण्य में बाघिन ने अपने जिस शावक को बचाने के लिए बाघ से किया घंटों संघर्ष, उसी की हुई मौत
Thu, 12 Nov 2020 01:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/बांकेगंज
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी/बांकेगंज
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pixabay
यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर सेंक्चुरी में अपने चार शवकों के साथ वाटरहोल पर पानी पीने गई बाघिन के शावक पर वहां मौजूद बाघ ने हमला कर दिया। अपने शावक को बचाने के लिए बाघिन बाघ से भिड़ गई जहां दोनों के बीच कई घंटे तक जमकर संघर्ष हुआ।
इस बीच तीन अन्य शावक भाग गए। संघर्ष थमने पर बाघिन अपने मृत बच्चे को लेकर घास के मैदान में चली गई। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक /फील्ड निदेशक संजय पाठक ने बताया कि पार्क प्रशासन संबधित क्षेत्र में व्यवधान पहुंचाए बगैर घटनास्थल के आसपास इलाके में सघन निगरानी कर रहा है।
साथ ही उस इलाके को पर्यटन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बाघ-बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के लिए 10 जोड़ी कैमरे लगाए गए हैं।