फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In IMA Deepotsav, doctors tied the knot with Garba, Dandiya

आईएमए दीपोत्सव में डॉक्टरों ने गरबा, डांडिया से बांधा समा

Thu, 04 Nov 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
In IMA Deepotsav, doctors tied the knot with Garba, Dandiya
डांडिया करते आईएमए के चिकित्सक।
अयोध्या की दिवाली थीम पर हुए कार्यक्रम में ड्रेस कोड में परिवार समेत पहुंचे चिकित्सक
विज्ञापन

बरेली। दिवाली के उपलक्ष्य में बुधवार को आईएमए परिसर में ‘अयोध्या की दिवाली’ थीम पर रंगारंग समारोह किया गया। परिसर की सजावट अयोध्या की तर्ज पर की गई थी। सभी पुरुष चिकित्सक ड्रेस कोड के तहत कुर्ता-पायजामा और महिलाएं साड़ी, लहंगा पहनकर पहुंचीं। शंखनाद और मंत्रोउच्चार से श्री लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गरबा नृत्य, उपहार में चांदी के सिक्के और श्री रामजी की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेना रहा। डांडिया के दौरान प्रचलित फिल्मी गीतों पर सभी खूब थिरके। बच्चों के लिए मिक्की माउस झूला और रिंग गेम आयोजित किया गया। मटकी फोड़ने के कार्यक्रम में कई लोगों ने चांदी के सिक्के हासिल किए। इससे पहले आईएमए अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज, प्रथम महिला डॉ. रितिका भारद्वाज, डॉ. एमडी छाबडिया, कोषाध्यक्ष डॉ. आदित्य माहेश्वरी, उपाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, डॉ. मनोज कुमार हिरानी ने सपरिवार पूजन और आरती कर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक राजेश अग्रवाल, डॉ. अरुण कुमार समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी को अंग वस्त्र, श्री रामचरित मानस की प्रति और तुलसी भेंट की गई। उत्सव का संचालन प्रोग्राम कमेटी के चेयरमैन डॉ. रवीश अग्रवाल और कल्चरल कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. लतिका अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. सुदीप सरन, डॉ. आईएस तोमर, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. गिरीश अग्रवाल, डॉ. अजय भारती, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. पुलकित अग्रवाल, डॉ. निकुंज गोयल, डॉ. रवि खन्ना, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. ओपी भास्कर, डॉ. विपुल कुमार, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. अनूप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed