{"_id":"682a4ff08d103d7d16043c76","slug":"in-harpyari-murder-case-the-polices-needle-of-suspicion-is-revolving-around-a-close-relative-bareilly-news-c-4-lko1064-643551-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हरप्यारी हत्याकांड में करीबी पर घूम रही पुलिस के शक की सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हरप्यारी हत्याकांड में करीबी पर घूम रही पुलिस के शक की सुई
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। नवदिया हरकिशन गांव निवासी महिला हरप्यारी की शुक्रवार रात हुई हत्या के खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही स्थिति स्पष्ट करने का दावा कर रही है।
58 साल की हरप्यारी का गला काटकर व सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। बेटे अरविंद ने चाचा होमगार्ड रामपाल व उनके दो बेटों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। तीनों पिता-पुत्रों के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है।
इधर, आरोपी बनाए गए होमगार्ड रामपाल की पत्नी रविवार को अधिकारियों से मिली। उसने एक प्रार्थनापत्र देकर अपने पति को बेगुनाह बताया, साथ ही कुछ ऐसी जानकारियां भी दीं जिससे घटनाक्रम की दिशा घूमती दिख रही है।
विज्ञापन
अंदेशा जताया गया है कि हरप्यारी ने कुछ ऐसा देख लिया था जो कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा। संवाद