Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In exchange for many clerks who have been working for years

Bareilly News: वर्षों से काम कर रहे कई लिपिकों के बदले पटल

Thu, 29 Aug 2024 06:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
In exchange for many clerks who have been working for years
बोर्ड की बैठक में सभासदों के विरोध के बाद ईओ ने उठाया कदम
विज्ञापन

जानकारी छुपाकर कुछ पुराने लिपिकों को थमा दिए मलाईदार पटल
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद में कई वर्षों से एक ही पटल पर काम कर रहे लिपिकों का विरोध करते हुए पटल बदलने को लेकर विगत चार दिन पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में सभासदों ने विरोध किया। बोर्ड सदस्यों के विरोध के बाद नगर पालिका ने खानापूर्ति करते हुए कई लिपिकों के पटल तो बदले तो कुछ पर पहले जैसे ही मलाईदार पटल रहने दिए।

नगर पालिका बोर्ड के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए बोर्ड की बैठक में हंगामा किया था कि शासनादेश के अनुसार एक लिपिक तीन वर्ष तक ही एक पटल पर रहकर कार्य कर सकता है। नगर पालिका परिषद फरीदपुर में लगभग सात वर्षों से लिपिक एक ही पटल पर जमे हुए हैं। अपने पटल पर मनमानी तरीके से कार्य कर मलाई खा रहे हैं। बोर्ड सदस्यों के उसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने सभी लिपिकों के पटल की जानकारी मांगी। पालिका के कर्मचारियों ने जानकारी छुपाते हुए अधूरी जानकारी दी। ईओ ने तीन वर्षों से अधिक एक पटल पर जमे लिपिकों के पटल का बदलाव करते हुए कई के कार्यक्षेत्र बदल दिए तो कुछ मलाईदार पटल पर काबिज रहे।
विज्ञापन

इनको मिली अलग-अलग जिम्मेदारी
नगर पालिका के एसआई सुरजीत सिंह को अकाउंट का प्रभारी बनाया गया। उनके साथ रुपेश अग्रवाल अकाउंट का काम देखेंगे। नरेंद्र को राज वित्त आयोग, राजेश को सफाई, दिलीप कुमार को स्वच्छ भारत मिशन, रूपेश अग्रवाल को अधिष्ठान, आराधना जौहरी को पेयजल, प्रदीप कुमार जन्म, मृत्यु, विद्युत व प्रधानमंत्री आवास का पटल दिया गया। इस तरह लिपिक प्रदीप कुमार पहले भी प्रधानमंत्री आवास के पटल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पटल में बदलाव करते हुए उन्हें और पटल बढ़ा दिए गए, लेकिन उनका प्रधानमंत्री आवास का पता नहीं बदल गया। चर्चा यह भी है कि नगर पालिका के लिपिक व कर्मचारियों ने मिलकर अधिशासी अधिकारी से जानकारी छुपा कर पटल बदलने में भी सेंधमारी कर अपने मलाईदार पटल बचा लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed