फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Congress, there are 11 more contenders for the post of District President and 12 for the post of Metropolitan President.

Bareilly News: कांग्रेस में जिलाध्यक्ष के 11 तो ज्यादा महानगर अध्यक्ष पद के 12 दावेदार

Fri, 17 Jan 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
In Congress, there are 11 more contenders for the post of District President and 12 for the post of Metropolitan President.
बरेली। कांग्रेस में जिलाध्यक्ष से ज्यादा महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। बरेली से लेकर लखनऊ तक इनके साक्षात्कार हो चुके हैं। दावेदारों ने अपनी योग्यता और क्षमता से नेतृत्व को वाकिफ कराया है। संगठन के लिए वह क्या कर सकते हैं? यह भी बताया है। प्रदेश नेतृत्व ने सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। अब हाईकमान को दोनों पदों के लिए नाम घोषित करने हैं। दिल्ली के विधानसभा चुनाव की वजह से इसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस की कमेटियां भंग होने के बाद कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी को दी गई है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ही कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष हैं। दोनों ने ही अपने-अपने पद पर फिर से दावेदारी पेश की है। इनके अलावा भी कई दिग्गजों की दावेदारी सामने आई है। वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार दद्दा महानगर और जिलाध्यक्ष दोनों पदों के दावेदार बताए गए हैं। इनके अलावा भी कुछ और नेता हैं, जो दोनों पदों के लिए दावेदारी दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

दावेदारों के पक्ष-विपक्ष में पुराने नेता और कार्यकर्ता अपनी राय पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम को दे चुके हैं। लखनऊ में प्रदेश प्रभारी ने सभी दावेदारों से बातचीत की और इसके बाद सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। दिग्गजों में प्रदेश प्रवक्ता रहे केबी त्रिपाठी महानगर अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। अब सबकी निगाहें नेतृत्व के फैसले पर टिकीं हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed