फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In Bareilly a constable sexually exploited a woman on the pretext of marriage

सिपाही बनते ही दिया धोखा: कभी दोस्त, कभी रिश्तेदारी में बुलाकर लूटी आबरू; पीड़िता बोली-हर बार देता था एक भरोसा

Fri, 14 Jun 2024 04:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

छात्रा ने बताया कि युवक की डेढ़ साल पहले पुलिस में सिपाही की नौकरी लग गई। दो जून को उसने कहा कि उसकी शादी कहीं और हो रही है। उसे 40 लाख रुपये दहेज मिल रहा है। 

विज्ञापन
In Bareilly a constable sexually exploited a woman on the pretext of marriage
नौकरी लगते ही सिपाही ने किया शादी से इनकार - फोटो : freepik.com

विस्तार

एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर कई साल तक छात्रा का यौन शोषण किया। अब उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। छात्रा के विरोध पर उसके अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी है। मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है।

विज्ञापन

बरेली के कैंट क्षेत्र निवासी युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात कासगंज निवासी युवक से एक शादी समारोह में हुई थी। शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बनाए और वादा किया नौकरी लगने पर उससे शादी करेगा। कभी दोस्त तो कभी रिश्तेदारी में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। दो बार गर्भपात भी करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि युवक की डेढ़ साल पहले पुलिस में सिपाही की नौकरी लग गई। दो जून को उसने कहा कि उसकी शादी कहीं और हो रही है। उसे 40 लाख रुपये दहेज मिल रहा है। कहा कि उसका पीछा छोड़ दे। जब युवती ने शादी की जिद्द की तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed