{"_id":"6495ff9570cb1434f10bbd27","slug":"impossible-to-defeat-bjp-without-congress-pramod-krishnam-bareilly-news-c-4-1-190233-2023-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना असंभव': विपक्ष की बैठक के बीच प्रमोद कृष्णम का बयान; PM कैंडिडेट पर ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना असंभव': विपक्ष की बैठक के बीच प्रमोद कृष्णम का बयान; PM कैंडिडेट पर ये कहा
Sat, 24 Jun 2023 12:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:53 PM IST
सार
विपक्षी दलों की बैठक के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना असंभव है। प्रधानमंत्री कैंडिडेट कांग्रेस पार्टी का ही होगा।
विज्ञापन
धार्मिक कार्यकम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में भगवान कल्कि की प्राण प्रतिष्ठा में शुक्रवार को कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम भी पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा। कांग्रेस के बिना भाजपा को हराना असंभव है। प्रधानमंत्री कैंडिडेट कांग्रेस पार्टी का ही होगा।
विज्ञापन
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर उन्होंने कहा कि देश के हित में होने वाले कानून का स्वागत किया जाएगा, लेकिन अभी तक मसौदा तैयार नहीं हुआ है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को भारत रहने दिया जाए तो अच्छा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, बेटे की हालत देख परिजनों के उड़े होश
विज्ञापन
भगवान कल्कि की प्राण प्रतिष्ठा के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन साईं मंदिर में महाभिषेक, पूजन व हवन हुआ। मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंत्रोच्चारण कर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की। महापौर उमेश गौतम ने भी मंदिर के महंत व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। प्रो. चारु मेहरोत्रा, नीरज शर्मा ने आचार्य को कल्कि अवतार की तस्वीर भेंट की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।