{"_id":"6afb6cc7fd3c29aac50299ca","slug":"impact-of-fog-over-20-trains-caused-delays-of-up-to-14-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-1008816-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोहरे का असर... 20 से ज्यादा ट्रेनों ने 14 घंटे तक कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोहरे का असर... 20 से ज्यादा ट्रेनों ने 14 घंटे तक कराया इंतजार
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने का असर ट्रेनों की चाल पर दिखने लगा है। रविवार रात और सोमवार को बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 20 से ज्यादा गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार रहीं। विशेष ट्रेनों ने तो 14 घंटे तक इंतजार कराया। कोहरे के कारण 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर को 1:45 घंटे देरी से चलाया गया।
सोमवार को 04009 समस्तीपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन 14 घंटे, 04214 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन ने 6:20 घंटे और 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार विशेष ट्रेन ने सात घंटे इंतजार कराया। 15624 कामाख्या एक्सप्रेस पांच घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1:30 घंटे, 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस 2:30 घंटे, 04247 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन एक घंटे, 22417 महामना एक्सप्रेस 1:45 घंटे देरी से आईं।
05101 गोरखपुर-सकूर बस्ती स्पेशल ट्रेन दो घंटे, 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस व 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 1:45 घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15909-10 अवध-असम एक्प्रेस, 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, 04229 वाराणसी-आनंद विहार विशेष ट्रेनें दो-दो घंटे, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन चार घंटे लेटलतीफी का शिकार रहीं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की कुछ गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
-- -
बरेली-पाटलिपुत्र के बीच एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन आज
बरेली। रेलवे ने बरेली-पाटलिपुत्र के बीच मंगलवार को एक फेरे के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 04324 बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित विशेष गाड़ी मंगलवार रात 11 बजे बरेली से चलने के बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा होते हुए अगले दिन अपराह्न 3:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। संवाद
-- -
बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में बेटिकट यात्रा करते 117 लोग पकड़े
बरेली। रेलवे की छह टीमों ने सोमवार को बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ रूट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 54354-53 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में 117 यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़े गए। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि इन यात्रियों से 61,500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।